×

रिश्वत लेते पकड़े गए असिस्टेंट इंजीनियर के घर से 43.38 लाख कैश और 20 किलो चांदी बरामद, वीडियो में जाने प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी मिले

 

 

भरतपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB ने रिश्वत के मामले में पंचायत समिति भुसावर के असिस्टेंट इंजीनियर गोविंद प्रसाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 14 सितंबर को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। गिरफ्तारी के बाद ACB ने आरोपी के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान उसके घर से 43 लाख 38 हजार रुपये नकद, करीब 20 किलो चांदी की सिल्लियां और प्रॉपर्टी से जुड़े कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं।ACB के अनुसार, आरोपी असिस्टेंट इंजीनियर भरतपुरजिले के वैर का रहने वाला है। यह कार्रवाई भरतपुर ACB चौकी की टीम ने डीआईजी ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में एएसपी अमित सिंह की टीम के साथ मिलकर की। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी और चांदी मिलने के बाद ACB की जांच और आगे बढ़ गई है।

दो दुकानों और मकान के दस्तावेज मिले

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/4ZZa1q6HBpg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/4ZZa1q6HBpg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

तलाशी के दौरान ACB को हिंडौन कस्बे में स्थित दो दुकानों से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा जयपुर के मानसरोवर इलाके में हाउसिंग बोर्ड के एक मकान समेत अन्य संपत्तियों से जुड़े कागजात भी टीम के हाथ लगे हैं। ACB अब इन संपत्तियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी के पास इतनी संपत्ति और नकदी किस स्रोत से आई।अधिकारियों के अनुसार, बरामद 20 किलो चांदी की सिल्लियों और 43.38 लाख रुपये नकद के संबंध में भी जांच की जा रही है। ACB संपत्ति और अन्य बरामद सामान से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

ठेकेदार की शिकायत पर हुई कार्रवाई

ACB डीजी गोविंद गुप्ता के अनुसार, भरतपुर ACB चौकी को एक शिकायत मिली थी। शिकायत एक ठेकेदार की ओर से की गई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि असिस्टेंट इंजीनियर बिल पास करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा है।शिकायत का सत्यापन कराने के बाद ACB ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद 14 सितंबर को टीम ने असिस्टेंट इंजीनियर गोविंद प्रसाद को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद उसके ठिकानों पर तलाशी ली गई, जिसमें लाखों रुपये की नकदी और बड़ी मात्रा में चांदी बरामद हुई।

फिलहाल ACB आरोपी से पूछताछ के साथ बरामद संपत्ति, नकदी और चांदी के संबंध में जानकारी जुटा रही है। एजेंसी यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के नाम या उससे जुड़े लोगों के नाम पर और कितनी संपत्तियां हैं। मामले में जांच पूरी होने के बाद बरामदगी और संपत्तियों से जुड़े तथ्यों की तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।