×

RPSC का बड़ा अलर्ट: अयोग्य अभ्यर्थी 28 फरवरी तक वापस लें आवेदन, वरना होगी कार्रवाई

 

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग भर्ती-2025 को लेकर महत्वपूर्ण अलर्ट जारी किया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों के पास विज्ञापन में निर्धारित अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता और अनुभव नहीं है, वे 28 फरवरी 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य रूप से वापस ले लें।

आयोग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि निर्धारित समयसीमा तक आवेदन वापस नहीं लेने वाले अपात्र अभ्यर्थियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसमें भविष्य की भर्तियों से वंचित करने सहित अन्य कानूनी प्रावधान शामिल हो सकते हैं।

RPSC ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे भर्ती विज्ञापन में उल्लिखित पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और स्वयं की पात्रता सुनिश्चित करने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया में शामिल हों।

आयोग ने यह कदम भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया है। अभ्यर्थियों से समय रहते उचित कार्रवाई करने की अपील की गई है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।