☰
×

जयपुर के सीतावाली फाटक पर जाम से मिलेगी राहत, 14.37 करोड़ से बना अंडरब्रिज शुरू: डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने किया लोकार्पण, वीडियो में बोलीं- जनता ही मेरी आंख और कान

 

जयपुर के विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में सीतावाली रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलने लगी है। यहां 14.37 करोड़ रुपए की लागत से तैयार रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) का गुरुवार को उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने लोकार्पण किया। इसके शुरू होने से रेलवे फाटक बंद होने के दौरान वाहनों की लंबी कतारों में खड़े रहने की मजबूरी खत्म होगी। स्थानीय लोगों को अब ट्रेन गुजरने और फाटक खुलने का इंतजार किए बिना अंडरब्रिज से आवागमन करने की सुविधा मिलेगी।सीतावाली फाटक पर ट्रेनों की आवाजाही के कारण अक्सर फाटक बंद रहता था। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग जाती थीं। नौकरीपेशा लोगों, स्कूली बच्चों, व्यापारियों और रोजाना इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी होती थी। कई बार लोगों को फाटक खुलने के इंतजार में काफी समय तक रुकना पड़ता था। अब अंडरब्रिज शुरू होने से इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

विद्याधर नगर के लोगों को मिलेगा सीधा फायदा

लोकार्पण समारोह में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि सीतावाली फाटक पर अंडरब्रिज बनने से स्थानीय निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। आने वाले समय में भी क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य जारी रहेंगे।उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में सीवरेज का काम भी प्रगति पर है। सरकार का प्रयास है कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए और लोगों को रोजमर्रा की समस्याओं से राहत मिले। अंडरब्रिज शुरू होने से यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही लोगों का समय और ईंधन भी बचेगा।

दीया कुमारी बोलीं- जनता ही मेरी आंख और कान

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/5fIQkOcJCTk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/5fIQkOcJCTk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता ही उनकी आंख और कान है। यदि कहीं भी कोई गलत काम हो रहा है या किसी तरह की अनियमितता सामने आती है तो इसकी जानकारी उन्हें सीधे दी जाए, ताकि समय रहते संबंधित मामले में कार्रवाई की जा सके।उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास केवल जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें आम नागरिकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। लोगों के सुझाव और समस्याओं की जानकारी मिलने से विकास कार्यों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जा सकता है।

विकास कार्यों में आमजन की भागीदारी पर जोर

दीया कुमारी ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास होने वाले विकास कार्यों पर नजर रखें और किसी भी तरह की समस्या या गड़बड़ी दिखाई देने पर जिम्मेदार लोगों तक जानकारी पहुंचाएं। उनका कहना था कि जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के बीच बेहतर संवाद से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा सकता है।कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, वार्ड अध्यक्ष, विभिन्न विकास समितियों के प्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

रेलवे फाटक की समस्या से मिलेगी निजात

सीतावाली फाटक पर अंडरब्रिज शुरू होना विद्याधर नगर और आसपास के इलाकों के लिए यातायात के लिहाज से महत्वपूर्ण है। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के दौरान लगने वाले जाम से अब वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्ता मिल गया है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इससे रोजाना आने-जाने में लगने वाला समय कम होगा और सड़क पर वाहनों का दबाव भी घटेगा।इस परियोजना के शुरू होने के बाद अब क्षेत्रवासियों की नजर आसपास की अन्य यातायात समस्याओं के समाधान पर भी रहेगी।