×

Rajsamand रहा प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा जिला, माउंट आबू टॉप का तापमान -3 डिग्री

 

राजसमंद न्यूज़ डेस्क, पश्चिमी विक्षोभ से एक बार फिर से न्यूनतम तापमान में रिकॉर्ड तोड़ गिरावट दर्ज की गई। पिछले 12 सालों में जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में पहली बार न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज हुआ है। 2019 से जनवरी माह के अंतिम सप्ताह में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगी है। जबकि इससे पूर्व के सालों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री के आस-पास बना रहता था।

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान माइनस में होकर सबसे कम माइनस 1.5 डिग्री हो गया। जबकि इससे पूर्व 19 दिसंबर को माइनस 1.1 डिग्री था। बुधवार को न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री था। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में ओर गिरावट होकर माइनस एक डिग्री हो गया।

न्यूनतम तापमान में लगातार तीसरे दिन गिरावट होकर माइनस 1.5 डिग्री हो गया। न्यूनतम तापमान की गिरावट के साथ इस सीजन का सबसे कम व पिछले 12 सालों में 28 जनवरी को पहली बार सबसे कम तापमान दर्ज किया। 2021 में 26 जनवरी को भी न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री था।

जिले में एक बार फिर से सर्दी ने ठिठुरन व गलन को बढ़ा दिया। जबकि दिन में मौसम साफ होने से अच्छी धूप रही। ऐसे में अधिकतम पारा में बढ़ोत्तरी हुई। बुधवार को अधिकतम पारा 25 डिग्री था। गुरुवार को अधिकतम पारा में 2.5 की गिरावट के साथ 22.5 डिग्री हो गया था। जबकि न्यूनतम पारा में ओर गिरावट के साथ माइनस एक डिग्री हो गया। शुक्रवार को अधिकतम पारा में फिर से 2.5 डिग्री की बढ़ोत्तरी के साथ 25 डिग्री हो गया।

राजस्थान न्यूज़ डेस्क !!!