×

Rajsamand  आरोपी पहले बाइक से रेकी करते,उसके बाद सुनसान रास्तों पर रोककर लूट की वारदात को देते अंजाम

 

राजस्थान न्यूज़ डेस्क !!!  पुलिस ने महिला की सोने की नथ लूटने के आरोप में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। करीब तीन साल पहले महिला को रास्ते में रोककर सोने की नथ लूट ली थी। आरोपी आदतन बदमाश होकर सुनसान रास्तों पर लूट की वारदात को अंजाम देते थे।

थानाधिकारी ने जानकारी देते हुए  बताया कि थाना सर्कल के चारभुजा 2019 में गाडोलिया लोहार के मकान पर आरोपियों ने मारपीट कर गहने लुटे थे। चेनिया पुत्र रामा उर्फ हेमा कालबेलिया, निम्बाहेड़ा सदर धोरिया चौराहा निवासी राधेश्याम पुत्र वजेराम बलाई और चित्तोडगढ़ शम्भूपुरा थाना क्षेत्र के शावा निवासी रामलाल उर्फ रामा पुत्र भगा कालबेलिया को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने 2019 में भैंस को पानी पिलाने जा रही महिला की सोने की नाथ लूटने की बात को कबुल किया। जिस पर दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 जुलाई 2019 को करडो का गुड़ा निवासी भुर सिंह दसाणा की माता भैंसों को पानी पिलाकर घर की तरफ जा रही थी। इस दौरान बाइक पर आए बदमाशों ने रास्ता रोक सोने की नथ लूट ली थी। रिमांड लेकर आरोपियों से सोने की नथ बरामद की।पुलिस ने बताया कि आरोपी बाइक पर रेकी करते समय अकेले औरत और आदमी को देखकर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। जिसके बाद मौका देखकर सोने-चांदी के आभूषण लूट लेते थे।

राजसमंद न्यूज़ डेस्क !!!