×

राजस्थान के जय मूंदड़ा का आयरलैंड क्रिकेट टीम में चयन, वीडियो में देखे भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में दिखाएंगे दम

 

राजस्थान के टोंक जिले के रहने वाले युवा क्रिकेटर Jay Moondra ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए आयरलैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में जगह बनाई है। 28 वर्षीय जय मूंदड़ा 26 जून से शुरू होने वाली टी20 सीरीज में भारत के खिलाफ खेलते नजर आएंगे।

पढ़ाई के लिए गए थे आयरलैंड

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/E0kwJY5Xml8?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/E0kwJY5Xml8/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जय मूंदड़ा वर्ष 2021 में एम.टेक की पढ़ाई के लिए स्टूडेंट वीजा पर आयरलैंड गए थे। पढ़ाई के दौरान उन्होंने वहां नौकरी भी की और क्रिकेट खेलना जारी रखा। लगातार मेहनत और बेहतर प्रदर्शन के दम पर उन्होंने स्थानीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई।

2025 में मिली आयरलैंड की नागरिकता

क्रिकेट करियर के साथ-साथ जय ने आयरलैंड में अपना भविष्य भी बनाया। वर्ष 2025 में उन्हें आयरलैंड की नागरिकता प्राप्त हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय टीम में चयन का रास्ता खुला। उनकी तेजतर्रार गेंदबाजी और उपयोगी बल्लेबाजी ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।

ऑलराउंड प्रदर्शन से मिली टीम में जगह

जय को उनकी आक्रामक गेंदबाजी और शानदार बल्लेबाजी क्षमता के कारण आयरलैंड की टीम में शामिल किया गया है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि वह टीम के लिए एक उपयोगी ऑलराउंडर साबित हो सकते हैं।

परिवार में खुशी का माहौल

जय के चयन से टोंक स्थित उनके परिवार में खुशी की लहर है। उनकी मां ने कहा कि बेटे ने परिवार का सपना पूरा कर दिया है और यह पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है।

भाई भी खेलते हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट

खास बात यह है कि जय के भाई भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेलते हैं। वे स्वीडन की क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। ऐसे में यह परिवार क्रिकेट प्रतिभा का एक अनूठा उदाहरण बन गया है।जय मूंदड़ा का भारत के खिलाफ मैदान पर उतरना राजस्थान और भारतीय मूल के क्रिकेट प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने प्रदर्शन से कितना प्रभाव छोड़ पाते हैं।