राजस्थान रॉयल्स का छात्रों के लिए खास ऑफर, वीडियो में देंखे 500 रुपये में मिलेगा मैच का टिकट
राजस्थान के क्रिकेट प्रेमियों, खासकर छात्रों के लिए इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का रोमांच और भी खास होने जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स ने एक बड़ा फैसला लेते हुए स्टूडेंट्स के लिए किफायती टिकट योजना की घोषणा की है, जिससे युवा दर्शक कम कीमत में स्टेडियम में बैठकर लाइव मैच का आनंद ले सकेंगे।सूत्रों के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स ने छात्रों के लिए टिकट की कीमत 1800 रुपये से घटाकर 2500 रुपये तक के दायरे में विशेष रूप से सस्ती श्रेणी में उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। वहीं, एक और खास ऑफर के तहत छात्रों को केवल 500 रुपये में भी टिकट मिलने की सुविधा दी जा रही है, जिससे युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
यह सुविधा पूरी तरह ऑफलाइन रहेगी। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि टिकट ऑनलाइन उपलब्ध नहीं होंगे और इन्हें केवल निर्धारित काउंटर से ही खरीदा जा सकेगा। टिकट मैच से दो दिन पहले जारी किए जाएंगे और “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर वितरित किए जाएंगे।जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इस सीजन का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इसी मैच को देखते हुए स्टूडेंट्स के लिए यह विशेष योजना लागू की गई है, ताकि अधिक से अधिक युवा दर्शक स्टेडियम में पहुंचकर अपनी टीम को सपोर्ट कर सकें।
राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन के अनुसार, छात्र 23 अप्रैल से ऑफलाइन काउंटर पर जाकर अपना टिकट खरीद सकेंगे। इसके लिए पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा, ताकि यह सुविधा केवल वास्तविक छात्रों तक ही सीमित रहे।इस पहल को क्रिकेट प्रेमियों और छात्रों के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है, क्योंकि इससे न केवल स्टेडियम में दर्शकों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि युवाओं को लाइव क्रिकेट का अनुभव लेने का भी बेहतर अवसर मिलेगा। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की योजनाएं खेल और दर्शकों के बीच जुड़ाव को और मजबूत करती हैं, जिससे IPL का रोमांच और भी बढ़ जाता है।