☰
×

राजस्थान पंचायत चुनाव: उदयपुर में नतीजे के बाद पथराव और आगजनी, वीडियो में जाने झुंझुनूं में पुलिस से झड़प; विधायक की भाभी और बेटा भी हारे

 

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण के तहत शुक्रवार को उपसरपंच पदों के लिए मतदान हो रहा है। इससे पहले गुरुवार को प्रदेश की 3,716 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच पदों के लिए वोटिंग हुई थी। देर रात तक मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए गए। हालांकि, कई जगह चुनाव परिणामों को लेकर विवाद और हंगामे की स्थिति बन गई। उदयपुर की नवाघरा ग्राम पंचायत में हार से नाराज प्रत्याशी के समर्थकों ने मतगणना स्थल पर पथराव और आगजनी कर दी। वहीं झुंझुनूं की रामपुरा ग्राम पंचायत में भी रिजल्ट को लेकर प्रदर्शन और पुलिस के साथ झड़प हुई।

उदयपुर में मतगणना स्थल पर पथराव, गाड़ियों में तोड़फोड़

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/uhJqx1DNRVg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/uhJqx1DNRVg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

उदयपुर की नवाघरा ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव का परिणाम आने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों ने मतगणना स्थल पर पथराव शुरू कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने आगजनी करने के साथ वहां खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की।घटना की सूचना मिलने पर बावलवाड़ा सहित आसपास के अन्य स्थानों से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। वहीं आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।

झुंझुनूं की रामपुरा पंचायत में पुलिस से झड़प

झुंझुनूं जिले की रामपुरा ग्राम पंचायत में भी सरपंच चुनाव के नतीजे को लेकर गुरुवार रात विवाद हो गया। चुनाव में हार का सामना करने वाले प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने परिणाम पर सवाल उठाते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाने पहुंची पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई। इससे वहां तनाव बढ़ गया। हालांकि, स्थिति बिगड़ने से पहले प्रदर्शनकारी मौके से चले गए। घटना के बाद एहतियात के तौर पर शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे अतिरिक्त पुलिस जाब्ता बुलाया गया।

विधायक की भाभी और बेटा भी नहीं जीत सके चुनाव

पंचायत चुनाव में कई राजनीतिक परिवारों को भी हार का सामना करना पड़ा। उदयपुर जिले के खेरवाड़ा से कांग्रेस विधायक दयाराम परमार की भाभी कमला परमार सरपंच का चुनाव हार गईं। वहीं सलूंबर से भाजपा विधायक शांता मीणा का बेटा भी सरपंच चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सका।प्रदेश में तीसरे चरण के तहत शुक्रवार को उपसरपंच पदों के लिए मतदान जारी है। गुरुवार को हुए पंच-सरपंच चुनाव के नतीजों के बाद कुछ पंचायतों में विवाद और हंगामे की घटनाओं ने प्रशासन की चुनौती बढ़ा दी है।