☰
×

राजस्थान पंचायत चुनाव: उदयपुर में नतीजे के बाद पथराव और आगजनी, वीडियो में जाने कई गाड़ियों में तोड़फोड़; आज उपसरपंचों के लिए वोटिंग

 

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण के तहत आज ग्राम पंचायतों में उपसरपंच पद के लिए मतदान हो रहा है। इससे पहले गुरुवार को 3,716 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए वोटिंग हुई। देर रात तक मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए गए। चुनाव परिणाम आने के बाद उदयपुर और भरतपुर में हंगामे की घटनाएं सामने आईं। उदयपुर की नवाघरा ग्राम पंचायत में हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों ने मतगणना स्थल पर पथराव और आगजनी कर दी। वहीं, भरतपुर के बयाना में वोटों की गिनती को लेकर विवाद हो गया।

उदयपुर में मतगणना स्थल पर पथराव और आगजनी

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/vf8ThZtsvfw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/vf8ThZtsvfw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

उदयपुर जिले की नवाघरा ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। हार से नाराज प्रत्याशी के समर्थकों ने मतगणना स्थल पर पथराव कर दिया। आक्रोशित लोगों ने आगजनी करने के साथ वहां खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की।घटना की सूचना मिलने पर बावलवाड़ा सहित आसपास के अन्य स्थानों से पुस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।

भरतपुर में कम वोट गिनने का आरोप लगाकर हंगामा

भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत दर्र बराहना में मतगणना के दौरान विवाद हो गया। विपक्षी प्रत्याशी के एक समर्थक ने आरोप लगाया कि वोटों की गिनती कम की गई है। इस आरोप के बाद समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया।

विधायकों के परिवार के सदस्य भी हारे चुनाव

पंचायत चुनाव में कई राजनीतिक परिवारों के सदस्यों को हार का सामना करना पड़ा। उदयपुर के खेरवाड़ा से कांग्रेस विधायक दयाराम परमार की भाभी कमला परमार सरपंच का चुनाव हार गईं। वहीं, सलूंबर से भाजपा विधायक शांता मीणा का बेटा भी सरपंच चुनाव में जीत दर्ज नहीं कर सका।

वसुंधरा राजे के मीडिया सलाहकार की पत्नी जीतीं

दूसरी ओर, कुछ राजनीतिक परिवारों में जीत का माहौल रहा। टोंक जिले के देवली में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मीडिया सलाहकार महेंद्र भारद्वाज की पत्नी ने सरपंच का चुनाव जीत लिया।इसके अलावा चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की चाची टम्मा कंवर भी सरपंच चुनाव जीत गईं।

आज उपसरपंच पद के लिए मतदान

गुरुवार को पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान और मतगणना पूरी होने के बाद आज तीसरे चरण में उपसरपंचों के चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान ग्राम पंचायतों में उपसरपंच चुनने के लिए मतदान कराया जा रहा है। पंचायत चुनाव के नतीजों के साथ ही कई जगह राजनीतिक परिवारों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी रही।