☰
×

राजस्थान पंचायत चुनाव: 25 जिलों की 3747 ग्राम पंचायतों में मतदान के बाद नतीजे घोषित, वीडियो में जाने धौलपुर में मतगणना कक्ष में तोड़फोड़; बांसवाड़ा में विधायक का बेटा हारा

 

राजस्थान में पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में सोमवार को 25 जिलों की 3747 ग्राम पंचायतों में मतदान हुआ। मतदान के बाद देर रात तक मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित किए गए। मंगलवार को सभी ग्राम पंचायतों में उप सरपंच पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। अंतिम चरण के दौरान कुछ जगहों पर चुनावी नतीजों के बाद विवाद और हिंसा की घटनाएं भी सामने आईं। धौलपुर में हार से नाराज प्रत्याशी के समर्थकों ने मतगणना कक्ष में घुसकर तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों व मतदान दल पर हमला कर दिया। वहीं, बांसवाड़ा में भी हार के बाद समर्थकों ने मतदान केंद्र पर हमला कर दिया।

धौलपुर में 3 वोट से हार के बाद हंगामा

धौलपुर जिले की राजाखेड़ा पंचायत समिति की नागर ग्राम पंचायत में सोमवार रात मतगणना के दौरान विवाद हो गया। यहां एक प्रत्याशी को महज 3 वोट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उसके समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया।बताया गया कि 40 से 50 लोग मतगणना कक्ष का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। आरोप है कि उन्होंने मतदान दल में शामिल कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को लाठी-डंडों से पीटा। इस दौरान उपद्रवी मतपेटियां लेकर भी फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बांसवाड़ा में विधायक का बेटा सरपंच का चुनाव हारा

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/1MGXnr1hOhc?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/1MGXnr1hOhc/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बांसवाड़ा जिले की गढ़ी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कैलाश मीणा के बेटे जनित कुमार को सरपंच चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने बोरी ग्राम पंचायत से चुनाव लड़ा था। उनके सामने राजेंद्र कुमार ने जीत दर्ज की। राजेंद्र कुमार ने 238 वोटों के अंतर से चुनाव जीता।वहीं, बांसवाड़ा की छोटी सरवा पंचायत समिति के बावड़ी निनामा मतदान केंद्र पर भी नतीजे आने के बाद विवाद हो गया। यहां सरपंच चुनाव में 32 वोट से हारने वाले प्रत्याशी ललित कुमार के समर्थकों ने मतदान केंद्र पर हमला कर दिया।

बांसवाड़ा में जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी में लगाई आग

बावड़ी निनामा मतदान केंद्र पर हार से नाराज समर्थकों ने हंगामा करते हुए जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी को आग लगा दी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। चुनाव परिणाम आने के बाद हुई इन घटनाओं ने पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।मंगलवार को सभी पंचायतों में उप सरपंच पद के लिए चुनाव होना है। ऐसे में प्रशासन के सामने चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की चुनौती रहेगी।