×

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन पर हाईकोर्ट सख्त: चुनाव में देरी पर रजिस्ट्रार से जवाब तलब, वीडियो में जाने भास्कर सांवत बने अंतरिम इंचार्ज

 

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) में लंबे समय से लंबित चुनाव और एडहॉक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए सहकारिता रजिस्ट्रार से जवाब तलब किया और पूछा कि तय समय-सीमा के बावजूद चुनाव नहीं कराने तथा लगातार एडहॉक व्यवस्था जारी रखने पर उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई क्यों न की जाए।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/bM1i87JxNQY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/bM1i87JxNQY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि समय पर चुनाव नहीं होना और अंतरिम व्यवस्था को लगातार बढ़ाना न्यायालय के पूर्व आदेशों की भावना के विपरीत है। इसी को देखते हुए अदालत ने अंतरिम व्यवस्था के तहत भास्कर ए. सांवत को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का इंचार्ज नियुक्त किया है।हाईकोर्ट ने भास्कर सांवत को एसोसिएशन के प्रशासनिक कार्यों का संचालन करने और नियमानुसार चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे पारदर्शी तरीके से प्रशासनिक व्यवस्था संभालते हुए नियमित चुनाव कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाएंगे।

हाईकोर्ट के इस फैसले को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के लिए अहम माना जा रहा है। लंबे समय से एडहॉक कमेटी के कार्यकाल में लगातार बढ़ोतरी और चुनाव में हो रही देरी को लेकर खेल जगत और एसोसिएशन के सदस्यों की ओर से सवाल उठाए जा रहे थे।अब माना जा रहा है कि अदालत की सख्ती के बाद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) में नियमित चुनाव कराने की प्रक्रिया तेज होगी और लंबे समय से चला आ रहा प्रशासनिक गतिरोध समाप्त होने की उम्मीद है।