×

राजस्थान निकाय चुनाव: 162 निकायों में पहले चरण की वोटिंग जारी, वीडियो में जाने भीलवाड़ा में सबसे ज्यादा मतदान; दूदू में फर्जी वोटिंग के आरोप पर हंगामा

 

राजस्थान के 162 नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका) में पहले चरण का मतदान बुधवार सुबह 7 बजे से जारी है। मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।पहले चरण में जिन 4 नगर निगमों में मतदान हो रहा है, उनमें दोपहर 1 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान भीलवाड़ा नगर निगम में 67.53 प्रतिशत दर्ज किया गया। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/CekeiKN3yaQ?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/CekeiKN3yaQ/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

दूदू में फर्जी वोटिंग के आरोप पर विवाद, 6 लोग हिरासत में

जयपुर जिले के दूदू में मतदान के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। यहां बिंजोलाव गांव की सरकारी स्कूल के बूथ नंबर-1 पर वार्ड-1 के मतदान को लेकर हंगामा हुआ।जानकारी के अनुसार, निर्दलीय प्रत्याशी सलीम और कांग्रेस उम्मीदवार इशाक के समर्थकों के बीच फर्जी वोटिंग के आरोपों को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मामले में 6 लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

डूंगरपुर में कुवैत से वोट डालने पहुंचे कारोबारी

डूंगरपुर नगर निकाय चुनाव में मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। वार्ड-2 स्थित भोगीलाल पंड्या स्कूल मतदान केंद्र पर रहने वाले एक मतदाता खास चर्चा में रहे।वार्ड-2 के निवासी विनोद पंचाल कुवैत से वोट डालने पहुंचे। उनका कुवैत में ज्वेलरी का कारोबार है। वह मतदान करने के लिए बुधवार सुबह ही डूंगरपुर पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।उनकी इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा रही। उन्होंने कहा कि चुनाव में मतदान करना उनका अधिकार और जिम्मेदारी दोनों है।

झुंझुनूं में BLO पर मतदान प्रभावित करने का आरोप

झुंझुनूं नगर परिषद के वार्ड-18 में भी मतदान प्रक्रिया को लेकर शिकायत सामने आई। यहां बूथ संख्या 24 पर BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) पर मतदान प्रभावित करने का आरोप लगाया गया।निर्दलीय प्रत्याशी सहीराम बराला ने इस संबंध में शिकायत निर्वाचन टीम से की। शिकायत मिलने के बाद निर्वाचन अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए BLO का मोबाइल जब्त कर लिया और उसे बूथ से हटा दिया।

प्रशासन की पैनी नजर

निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग और प्रशासन लगातार निगरानी कर रहे हैं। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।अधिकारियों का कहना है कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने के लिए हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। वोटिंग खत्म होने तक सभी बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।