×

राजस्थान निकाय चुनाव: सीएम भजनलाल शर्मा का जयपुर में रोड शो, वीडियो में देंखे अजमेर में ऊंट पर प्रचार तो अलवर में मिठाई के डिब्बों में मिले नोट

 

राजस्थान में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में रोड शो कर भाजपाप्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया। वहीं, अजमेर में भाजपा प्रत्याशी का ऊंटों पर रोड शो चर्चा में रहा, जबकि अलवर में मिठाई के डिब्बों में कथित तौर पर नकदी मिलने से हड़कंप मच गया।दूसरी ओर, अजमेर दक्षिण में चुनाव प्रचार के दौरान एक अलग ही नजारा देखने को मिला, जहां भाजपा विधायक अनिता भदेल ने एक बुजुर्ग महिला वोटर के साथ डांस किया।

जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा का रोड शो

निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले ढाई साल में प्रदेश के विकास के लिए कई काम किए हैं। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में लव जिहाद जैसी समस्याओं पर सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं और इस समस्या को खत्म किया है।उन्होंने कहा कि सरकार के कामों से कांग्रेस परेशान हो रही है और विपक्ष को अब अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती नजर आ रही है।

अजमेर में ऊंटों पर निकला रोड शो

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/mHKwKa4SGfo?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/mHKwKa4SGfo/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

अजमेर में भाजपा प्रत्याशी ने चुनाव प्रचार के लिए ऊंटों का इस्तेमाल करते हुए रोड शो निकाला। यह रोड शो आकर्ष का केंद्र बन गया।हालांकि, निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव प्रचार में ऊंटों के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई है। ऐसे में अब इस मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि नियमों का उल्लंघन कैसे हुआ। प्रशासन की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।

अलवर में मिठाई के डिब्बों में मिले 500-500 के नोट

अलवर के वार्ड नंबर 42 में मंगलवार रात उस समय हंगामा हो गया, जब एक कार से कुछ लोग मिठाई के डिब्बे उतार रहे थे।यह देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने जब डिब्बे खोले तो उनमें मिल्ककेक के साथ 500-500 रुपए के नोट मिले।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी डिब्बों को जब्त कर लिया। अब पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं कि ये पैसे किस उद्देश्य से रखे गए थे और क्या इसका चुनाव से कोई संबंध है।

बुजुर्ग महिला के साथ डांस करती दिखीं विधायक

अजमेर दक्षिण के वार्ड नंबर 20 में भाजपा प्रत्याशी राजेश शर्मा के समर्थन में जनसंपर्क अभियान के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला।प्रचार के लिए पहुंचीं भाजपा विधायक अनिता भदेल ने एक बुजुर्ग महिला वोटर के साथ डांस किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया।विधायक ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की और क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर पार्टी की योजनाएं बताईं।

अंतिम दिन प्रचार में दिखा चुनावी रंग

निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन राजस्थान में नेताओं और प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। कहीं रोड शो हुए तो कहीं जनसंपर्क अभियान चलाए गए।हालांकि, इस दौरान आचार संहिता के उल्लंघन और नकदी मिलने जैसी घटनाओं ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है। अब मतदान और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।