×

राजस्थान में बारिश से बिगड़े हालात, जयपुर में दिनभर रिमझिम, फुटेज में देंखे सवाई माधोपुर में सड़कें डूबीं; बिजली गिरने से नाबालिग की मौत

 

बंगाल की खाड़ी में बने नए मौसम सिस्टम का असर राजस्थान में देखने को मिला। शुक्रवार को जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, झालावाड़, भरतपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। जयपुर में सुबह से शाम तक रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। वहीं, कई जिलों में तेज बारिश के कारण जलभराव और नदी-नालों में उफान की स्थिति बन गई।मौसम विभाग के अनुसार, नए सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान में बारिश का दौर 6 सितंबर तक जारी रह सकता है।

सवाई माधोपुर में सड़कें डूबीं, रणथंभौर का रास्ता बंद

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/vsaj2KjK3eI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/vsaj2KjK3eI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सवाई माधोपुर में बारिश के बाद शहर के कई इलाकों की सड़कें पानी में डूब गईं। रणथंभौर में शेरपुर-खिलचीपुर की रपट पर पानी आने के कारण शुक्रवार सुबह रास्ता बंद करना पड़ा।वहीं, खंडार में भारी जलभराव के कारण कई लोग अपने घरों में फंस गए। प्रशासन की ओर से प्रभावित इलाकों पर नजर रखी जा रही है।

भरतपुर में बिजली गिरने से नाबालिग की मौत

भरतपुर जिले के डुमरिया गांव में बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक नाबालिग की मौत हो गई। हादसे में उसके भाई समेत दो लोग झुलस गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन की ओर से हादसे की जानकारी जुटाई जा रही है।

झालावाड़ में तीन घंटे बारिश, बांध के 5 गेट खोले

झालावाड़ में करीब तीन घंटे लगातार बारिश होने के बाद नदी और बांधों में पानी की आवक बढ़ गई। इसके चलते कालीसिंध और छापी बांध के कुल 5 गेट खोलकर पानी की निकासी की गई।बारां में भी बारिश के बाद सिरसा नदी उफान पर आ गई। नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

कोटपूतली में सड़कें लबालब

कोटपूतली में तेज बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कें पानी से लबालब हो गईं। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

6 सितंबर तक जारी रह सकता है बारिश का दौर

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। 6 सितंबर तक कई जिलों में बारिश हो सकती है। बारिश के दौरान नदी, बांध और निचले इलाकों के आसपास रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।