×

राजस्थान-MP-UP में बारिश-बाढ़ से बिगड़े हालात, वीडियो में जाने 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; बिहार में भी 5 लाख लोग प्रभावित

 

राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश में मानसून की बारिश ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। कई जिलों में लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मध्यप्रदेश के 19 जिलों में शनिवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजस्थान के तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट और उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में यलो अलर्ट है। बिहार में भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

MP के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/hdOHOnWACBo?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/hdOHOnWACBo/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। शिवपुरी और मुरैना समेत 7 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन ने बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए हैं।कई इलाकों में लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। स्थानीय प्रशासन की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

राजस्थान में धौलपुर-करौली-सवाई माधोपुर में ऑरेंज अलर्ट

राजस्थान में भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार को धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। झालावाड़ में भी बारिश को देखते हुए स्कूल बंद कर दिए गए हैं।राजधानी जयपुर में रातभर हुई बारिश के कारण तापमान में करीब 7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में मौसम सुहावना हो गया, लेकिन जलभराव और यातायात से जुड़ी परेशानियां भी सामने आई हैं।

UP में 22 जिलों में यलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर क्रिय हो गया है। प्रदेश के 22 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।बारिश के साथ नदियों के जलस्तर में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गंगा और यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। इसके चलते प्रदेश के 26 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।बाढ़ से करीब 3.53 लाख लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं, जबकि 17,544 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। प्रशासन की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

बिहार में 5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

बिहार में भी बाढ़ की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। राज्य के 16 जिलों में करीब 5 लाख लोग प्रभावित हैं। गंगा समेत 8 प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।आपदा विभाग के मुताबिक पटना में गंगा का जलस्तर अब तक के हाइएस्ट फ्लड लेवल को पार कर सकता है। ऐसे में प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

केदारनाथ में भारी बारिश, यात्रियों को रोका

उत्तराखंड के केदारनाथ में भी भारी बारिश हो रही है। मौसम खराब होने के चलते यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। प्रशासन और संबंधित विभाग हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।देश के कई राज्यों में एक साथ बारिश और बाढ़ के कारण प्रशासन के सामने राहत और बचाव की चुनौती बढ़ गई है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे नदी-नालों और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।