☰
×

जयपुर की 22 पंचायत समितियों में आज प्रधान चुनाव, वीडियो में जाने 5 में रोचक मुकाबला: कांग्रेस को 14, भाजपा को 2 और RLP को 1 में बहुमत

 

जयपुर जिले की 22 पंचायत समितियों में शुक्रवार को प्रधान पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। सभी पंचायत समितियों में नामांकन, मतदान और मतगणना की प्रक्रिया आज ही पूरी की जाएगी। उम्मीद है कि शाम से पहले सभी जगह प्रधान पद के नतीजे घोषित हो जाएंगे।जिले की 22 पंचायत समितियों में से 5 में प्रधान का चुनाव दिलचस्प रहने वाला है। इन पंचायत समितियों में किसी भी राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में यहां प्रधान पद के लिए जोड़-तोड़ और राजनीतिक समीकरण अहम भूमिका निभा सकते हैं।

कांग्रेस को 14 पंचायत समितियों में बहुमत

पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव परिणामों के अनुसार कांग्रेस को जिले की 22 में से 14 पंचायत समितियों में बहुमत मिला है। इनमें फागी, आमेर, शाहपुरा, चाकसू, जमवारामगढ़, तूंगा, बस्सी, माधोराजपुरा, कोटखावदा, गोविंदगढ़, झोटवाड़ा, जोबनेर, किशनगढ़ रेनवाल और आंधी शामिल हैं।इन पंचायत समितियों में कांग्रेस के पास प्रधान बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में सदस्य हैं। से में पार्टी को यहां प्रधान पद के चुनाव में बढ़त मिलने की उम्मीद है।

भाजपा को 2 और RLP को एक पंचायत समिति में बहुमत

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/sosN7g3F-wQ?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/sosN7g3F-wQ/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

भाजपा को सांभरलेक और चौमूं पंचायत समितियों में बहुमत मिला है। वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने सांगानेर पंचायत समिति में बहुमत हासिल किया है। इन तीनों पंचायत समितियों में संबंधित पार्टी के प्रधान बनने की स्थिति मजबूत मानी जा रही है।

5 पंचायत समितियों में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं

जिले की अमरसर, जालसू, मौजमाबाद, रामपुरा डाबरी और दूदू पंचायत समितियों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। इन पांचों जगह प्रधान पद का चुनाव सबसे ज्यादा दिलचस्प रहने की संभावना है।यहां निर्दलीय और अन्य सदस्यों की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। प्रधान पद के लिए उम्मीदवारों को बहुमत जुटाने के लिए दूसरे सदस्यों का समर्थन हासिल करना होगा।

आज ही पूरी होगी चुनाव प्रक्रिया

सभी 22 पंचायत समितियों में शुक्रवार को नामांकन से लेकर मतदान और परिणाम घोषित करने तक की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। शाम से पहले जिले की सभी पंचायत समितियों को नए प्रधान मिल जाएंगे। अब नजरें उन पांच पंचायत समितियों पर रहेंगी, जहां किसी भी दल के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है।