×

मोमोज बेचने वाली युवती पर खौलता पानी फेंकने के मामले में पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, वीडियो में देंखे सरकार ने इलाज और पुनर्वास का किया ऐलान

 

राजधानी जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र में मोमोज बेचने वाली युवती पर कथित तौर पर खौलता पानी फेंकने के मामले में पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पुलिसकर्मी नरेंद्र को शनिवार देर रात लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं, राज्य सरकार ने पीड़िता के इलाज का पूरा खर्च उठाने, आर्थिक सहायता देने और परिवार के पुनर्वास के लिए डेयरी बूथ आवंटित करने की घोषणा की है।

19 जून को हुई थी घटना

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/E8uFCb3EVm4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/E8uFCb3EVm4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी के अनुसार, यह घटना 19 जून की शाम करीब 6:45 बजे की है। मामले में 22 जून को पीड़िता रेशु गुप्ता की बड़ी बहन खुशबू ने रामनगरिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पुलिसकर्मी ने सड़क किनारे लगे उनके मोमोज के ठेले (कार्ट) को धक्का देकर पलट दिया, जिससे खौलता पानी रेशु पर गिर गया और वह गंभीर रूप से झुलस गई।

पुलिस ने बताया कार्रवाई का कारण

पुलिस के अनुसार, घटना के समय जगतपुरा के महल रोड से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने वाला था। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिसकर्मी सड़क किनारे लगे ठेले हटवा रहे थे। इसी दौरान यह घटना हुई। हालांकि, खौलता पानी पीड़िता पर किन परिस्थितियों में गिरा, इसकी जांच जारी है।

सरकार ने की सहायता की घोषणा

मामले के तूल पकड़ने के बाद राज्य सरकार ने पीड़िता के उपचार का पूरा खर्च वहन करने की घोषणा की है। इसके अलावा परिवार को आर्थिक सहायता देने और आजीविका के लिए पुनर्वास योजना के तहत डेयरी बूथ आवंटित करने का भी फैसला लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।