पीएम मोदी के शासन प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, फुटेज में देंखे जयपुर में मनाई गई सेवा ज्योति यात्रा; मानसरोवर में जुटे भाजपा कार्यकर्ता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन प्रमुख के पद पर 25 साल पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से देशभर में सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम आयोजित किए गए। जयपुर में भी इस मौके पर सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के मानसरोवर में विशेष कार्यक्रम हुआ। वीटी रोड स्थित ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम से देशवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन के इस लंबे सफर के लिए जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। पीएम मोदी ने कहा कि वह महत्वाकांक्षा के लिए नहीं, बल्कि मिशन के लिए जीवन जीने वाले व्यक्ति हैं।
पीएम मोदी बोले- कभी नहीं सोचा था जीवन में क्या बनूंगा
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने कभी यह नहीं सोचा था कि जीवन में वह क्या बनेंगे। उन्होंने अपने राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन के अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा कि मुश्किल परिस्थितियों और विरोध ने भी उन्हें बहुत कुछ सिखाया।पीएम मोदी ने कहा, “जिसने गिराया, उसी ने खड़ा होना सिखाया। जिसने मेरा विरोध किया, उसने मुझे लोकतंत्र की शक्ति समझाई।” उन्होंने कहा कि जीवन में आने वाली चुनौतियों ने उन्हें लगातार सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
सीखने की इच्छा कभी कम न हो, ईश्वर से यही मांगा
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने ईश्वर से हमेशा यही प्रार्थना की कि जीवन में सीखने की प्रक्रिया कभी खत्म न हो। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को परिस्थितियों से सीखते रहना चाहिए और हर अनुभव को आगे बढ़ने का माध्यम बनाना चाहिए।जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन और शासन प्रमुख के तौर पर उनके कार्यकाल को लेकर कार्यक्रम में भाग लिया।भाजपा की ओर से देशभर में आयोजित इन कार्यक्रमों के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया। जयपुर के मानसरोवर में भी बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आमजन कार्यक्रम में पहुंचे।