×

PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के हमशक्ल नरेश सिंधी पहुंचे विधानसभा, की मुलाकात

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के हमशक्ल के रूप में सोशल मीडिया पर चर्चित नरेश सिंधी आज विधानसभा पहुंचे और Govind Singh Dotasra से मुलाकात की। नरेश सिंधी पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। उनकी शक्ल-सूरत डोटासरा से काफी मिलती-जुलती बताई जा रही है। इसी कारण वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच भी पहचान बना चुके हैं।

बताया जा रहा है कि विधानसभा पहुंचने पर कई लोगों ने उन्हें देखकर एक पल के लिए भ्रमित भी हो गए। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच हल्की-फुल्की बातचीत हुई और तस्वीरें भी खिंचवाई गईं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को दिलचस्प बताया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नरेश सिंधी को लेकर उत्सुकता बनी हुई है, वहीं सोशल मीडिया पर लोग दोनों की समानता को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यह मुलाकात राजनीतिक कम और रोचक ज्यादा मानी जा रही है, लेकिन इससे नरेश सिंधी की लोकप्रियता में और इजाफा होने की चर्चा है।