×

दिल्ली में क्रेडिट कार्ड के नाम पर ऑनलाइन ठगी का खुलासा, वीडियो में जाने 43 युवतियों समेत 83 हिरासत में

 

राजस्थान के डीग पुलिस ने दिल्ली के उत्तम नगर में चल रहे एक कथित ऑनलाइन ठगी नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने शनिवार देर रात दिल्ली पुलिस की मदद से उत्तम नगर स्थित तीन मंजिला इमारत में संचालित आनंद एंटरप्राइजेस कार्यालय पर छापा मारा। यहां से पुलिस ने 43 युवतियों समेत कुल 83 लोगों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि यह नेटवर्क प्राइवेट बैंक के क्रेडिट कार्ड दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों और ट्रेनिंग स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। सभी हिसत में लिए गए लोगों को फिलहाल कामां थाने में रखा गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कथित ठगी का नेटवर्क कितने समय से संचालित हो रहा था और इसमें कितने लोग शामिल हैं।

एक्सिस बैंक की शिकायत पर हुई कार्रवाई

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/gWK2aQX4OU4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/gWK2aQX4OU4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

डीग पुलिस के अनुसार, कार्रवाई एक्सिस बैंक की डीग शाखा के प्रबंधक की शियत के आधार पर की गई। बैंक को जानकारी मिली थी कि दिल्ली के उत्तम नगर स्थित कार्यालय से एक्सिस बैंक के नाम का इस्तेमाल कर लोगों को क्रेडिट कार्ड बेचने का काम किया जा रहा है।पुलिस को सूचना मिली थी कि कथित नेटवर्क के सदस्य बैंक के फर्जी विजिटिंग कार्ड और आईडी कार्ड का इस्तेमाल कर ग्राहकों से संपर्क करते थे। बैंक के नाम और पहचान का इस्तेमाल कर ग्राहकों का भरोसा जीतने के बाद उन्हें क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने का दावा किया जाता था।

ग्राहक को दस्तावेज देखकर हुआ शक

मामला तब सामने आया जब एक ग्राहक को दिए गए दस्तावेजों पर संदेह हुआ। ग्राहक ने कथित तौर पर मिले विजिटिंग कार्ड और आईडी कार्ड अपने परिचित बैंक कर्मचारी को दिखाए।बैंक कर्मचारी ने इन दस्तावेजों की जानकारी एक्सिस बैंक की विजिलेंस टीम को दी। जांच के दौरान विजिलेंस टीम ने दोनों दस्तावेजों को फर्जी पाया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।इसके बाद डीग साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान दिल्ली में संचालित कार्यालय के बारे में जानकारी सामने आई।

उत्तम नगर में तीन मंजिला इमारत पर छापा

डीग पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क कर संयुक्त कार्रवाई की। शनिवार देर रात पुलिस टीम ने उत्तम नगर स्थित तीन मंजिला इमारत में चल रहे आनंद एंटरप्राइजेस के कार्यालय पर छापा मारा।पुलिस के पहुंचने पर कार्यालय में बड़ी संख्या में कर्मचारी और ट्रेनिंग स्टाफ मौजूद थे। जांच के दौरान पुलिस ने 43 युवतियों सहित 83 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस अब कार्यालय से मिले दस्तावेज, कंप्यूटर, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल सामग्री की भी जांच कर सकती है, ताकि कथित ठगी के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी

डीग एसपी कांबले शरण गोपीनाथ ने बताया कि 43 युवतियों समेत कुल 83 कर्मचारियों और ट्रेनिंग स्टाफ को हिरासत में लिया गया है। सभी को फिलहाल कामां थाने में रखा गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।पूछताछ के दौरान पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कार्यालय में किस तरह ग्राहकों से संपर्क किया जाता था, बैंक के नाम का इस्तेमाल कैसे किया जाता था और कथित ठगी से जुड़े पैसों का लेन-देन किस तरीके से होता था।

फर्जी आईडी से बैंक की छवि का इस्तेमाल

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कथित नेटवर्क बैंक के नाम और पहचान का इस्तेमाल करके ग्राहकों का भरोसा हासिल करने की कोशिश करता था। फर्जी विजिटिंग कार्ड और आईडी कार्ड के जरिए ग्राहकों को यह विश्वास दिलाया जाता था कि वे बैंक से जुड़े प्रतिनिधियों से ही संपर्क कर रहे हैं।अब पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि फर्जी दस्तावेज कहां तैयार किए गए और इस पूरे नेटवर्क के पीछे मुख्य संचालक कौन है। हिरासत में लिए गए कर्मचारियों से पूछताछ के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और साइबर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तथा इसके संचालन के तरीके की जानकारी जुटाई जा रही है।