×

राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ मानसून, वीडियो में जाने 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तीन दिन तेज बारिश का दौर, पश्चिमी इलाकों में गर्मी बढ़ी

 

राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 5 जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में बारिश का असर देखने को मिला है। गुरुवार को सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अजमेर समेत कई जिलों में करीब 2 इंच तक बारिश दर्ज की गई। वहीं, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में भी तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने इन संभागों के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

पूर्वी राजस्थान में बारिश जारी, पश्चिमी जिलों में बढ़ी गर्मी

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/zJAuAX_beyg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/zJAuAX_beyg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर लगातार जारी है। वहीं, प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां कमजोर रहने और वेस्टर्न विंड (पश्चिमी हवाओं) के प्रभाव से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर और बाड़मेर में तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इससे इन इलाकों में गर्मी और उमस का असर बढ़ गया है।

मानसून ट्रफ और डीप-डिप्रेशन सिस्टम सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वर्तमान में मानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा और रायसेन होते हुए डीप-डिप्रेशन सिस्टम से होकर गुजर रही है। यह डीप-डिप्रेशन सिस्टम अभी छत्तीसगढ़ के ऊपर सक्रिय है और धीरे-धीरे पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है।उन्होंने बताया कि इस सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान में आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। खासतौर पर दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं।

कई जिलों में अलर्ट, प्रशासन सतर्क

मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन को भी संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।बारिश के इस दौर से जहां किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं तेज बारिश वाले क्षेत्रों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं। राजस्थान में मानसून की स्थिति लगातार बदल रही है। एक ओर जहां पूर्वी हिस्सों में बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है, वहीं पश्चिमी जिलों में गर्मी का असर बरकरार है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।