×

मजार की छत निर्माण विवाद में विधायक बालमुकुंद आचार्य फिर सुर्खियों में, सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी बहस

 

राजधानी जयपुर के हवामहल सीट से विधायक बालमुकुंद आचार्य एक बार फिर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में आ गए हैं। मामला नगर निगम की ओर से बनाई जा रही मजार की छत के निर्माण को लेकर शुरू हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद सरकार ने निर्माण कार्य पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी थी।

हालांकि, आज विधायक बालमुकुंद आचार्य की सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई है, जिसमें उन्होंने लिखा, "यह हिन्दुस्तान हैं, इस भूमि पर सनातन संस्कृति को मानने वालों का प्रथम अधिकार है।" इस पोस्ट ने राजनीतिक हलकों और सामाजिक मंचों पर नई बहस छेड़ दी है।

विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे बयान विवादास्पद हो सकते हैं और समाज में भावनाओं को भड़का सकते हैं। वहीं, समर्थक इसे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण से जरूरी नजरिए के रूप में देख रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन और नगर निगम ने फिलहाल निर्माण कार्य पर लगी रोक को बरकरार रखा है। मामले की संवेदनशीलता और धार्मिक-सांस्कृतिक दृष्टि को देखते हुए प्रशासन ने कहा है कि विवादित मुद्दों को लेकर सभी पक्षों के साथ बैठक कर समाधान निकाला जाएगा।