×

राजस्थान में मनरेगा संविदा कर्मचारियों का आंदोलन टला, वीडियो में जाने किरोड़ी लाल मीणा के आश्वासन के बाद 15 दिन का सामूहिक बहिष्कार स्थगित

 

राजस्थान में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के संविदा कर्मचारियों का प्रस्तावित 15 दिवसीय सामूहिक कार्य बहिष्कार फिलहाल टल गया है। कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर राज्य सरकार के समक्ष अपनी बात रखी, जिसके बाद कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के आश्वासन पर आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया गया। संविदा कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के आवास पहुंचा और उन्हें ज्ञापन सौंपकर सेवा नियमों को जल्द अंतिम रूप देने तथा नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/bM1i87JxNQY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/bM1i87JxNQY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लंबे समय से संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने की मांग लंबित है। ऐसे में सरकार जल्द निर्णय लेकर उनकी सेवा संबंधी अनिश्चितता को समाप्त करे।इस पर मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि सेवा नियमों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही इसे पूरा कर नियमितीकरण का रास्ता साफ किया जाएगा।

मंत्री के आश्वासन के बाद प्रदेशभर के मनरेगा संविदा कर्मचारियों ने प्रस्तावित 15 दिन के सामूहिक कार्य बहिष्कार को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है।कर्मचारियों का कहना है कि यदि सरकार तय समय में नियमितीकरण की दिशा में ठोस कदम उठाती है तो वे सहयोग करेंगे। वहीं, मांगों पर प्रगति नहीं होने की स्थिति में आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।इस फैसले से फिलहाल मनरेगा से जुड़े विकास कार्यों और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार संबंधी गतिविधियों के प्रभावित होने की आशंका टल गई है।