×

जयपुर में दोस्ती के बाद विवाहिता से दुष्कर्म का आरोप, नौकरी लगाने का झांसा देकर शोषण; फुटेज में देंखे आरोपी गिरफ्तार

 

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक विवाहिता से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और देहशोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे नौकरी लगवाने का झांसा देकर मिलने बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती की। इसके बाद शादी का वादा कर वह लगातार उसका शोषण करता रहा।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करने और मेडिकल जांच करवाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा (जेसी) में भेज दिया है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/Cmi5L5zBi6c?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Cmi5L5zBi6c/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

तलाक प्रक्रिया के दौरान हुई थी आरोपी से मुलाकात

मामले की जांच कर रहे थाना अधिकारी के अनुसार, जयपुर निवासी एक विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति से तलाक की प्रक्रिया से गुजर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई।बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली और अच्छी नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि इसी बहाने आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया और उसके साथ जबरदस्ती की।

नौकरी का झांसा देकर करता रहा शोषण

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे अच्छी सैलरी वाली नौकरी दिलाने का वादा किया था। इसके बाद वह शादी और नौकरी का भरोसा देकर उसका देहशोषण करता रहा।पीड़िता के अनुसार, जब वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उससे शादी करने का वादा किया। उसने कहा कि तलाक पूरा होने के बाद वह उससे विवाह कर लेगा। शादी का भरोसा देकर आरोपी लगातार उसके साथ संबंध बनाता रहा।

तलाक के बाद शादी से किया इनकार

पीड़िता का आरोप है कि जब उसका तलाक हो गया और उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता को खुद के साथ हुए धोखे का एहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया और उसके बयान दर्ज किए। पुलिस को शिकायत की जानकारी मिलने के बाद आरोपी फरार हो गया था।इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।