☰
×

जयपुर में युवक को थप्पड़ मारकर आईफोन लूटा: फुटेज में देंखे बाइक सवार दो बदमाश वारदात के बाद गलियों में हुए फरार, पुलिस तलाश में जुटी

 

जयपुर के शिप्रापथ थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसका आईफोन लूट लिया। दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर पीछे से आए और युवक को थप्पड़ मारने के बाद उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/EFR9riR3HDA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/EFR9riR3HDA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सहायक उपनिरीक्षक भागीरथ मल ने बताया कि लूट की वारदात मानसरोवर निवासी 30 वर्षीय युवक के साथ हुई। युवक शनिवार सुबह करीब 8 बजे शिप्रापथ पर एमआरएफ टायर शोरूम के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश पीछे से आए और उसे रोककर मारपीट करने लगे।आरोप है कि एक बदमाश ने युवक को थप्पड़ मारा और उसके हाथ से आईफोन छीन लिया। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक पर बैठकर मौके से भागने लगे। युवक ने शोर मचाते हुए उनका पीछा करने की कोशिश की, लेकिन बदमाश तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए आसपास की गलियों में घुस गए और आंखों से ओझल हो गए।

वारदात के बाद पुलिस को सूचना दी गई। शिप्रापथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।पुलिस अब घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बाइक सवार बदमाशों की पहचान की जा सके। इसके साथ ही आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य जानकारियों के आधार पर लुटेरों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।