☰
×

जयपुर में युवक का अपहरण कर 1 लाख रुपए लूटे, वीडियो में जाने बाइक को टक्कर मारकर गिराया; आंखों पर पट्टी बांधकर गाड़ी में डाला

 

राजधानी जयपुर में देर रात एक युवक के साथ लूट और अपहरण की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने पहले युवक की बाइक को गाड़ी से टक्कर मारकर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद मारपीट कर उसकी आंखों पर कपड़ा बांधा और जबरन अपनी गाड़ी में डाल लिया। बदमाश चलती गाड़ी में भी युवक के साथ मारपीट करते रहे। सुनसान जगह पर ले जाकर उसकी जेब में रखे 1 लाख रुपए छीन लिए और उसे सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।मामले में शिवदासपुरा थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर गुरुवार शाम एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

चाकसू कट से ही युवक का पीछा करने लगे बदमाश

एएसआई रामवतार के अनुसार, वारदात भांकरोटा निवासी दिनेश कुमार माली के साथ हुई। दिनेश बुधवार देर रात करीब 1 बजे चाकसू से बाइक पर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान चाकसू कट के पास एक गाड़ी उसके पीछे लग गई।कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद बदमाशों ने अयोध्या नगरी के पास अपनी गाड़ी से दिनेश की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दिनेश बाइक सहित सड़क पर गिर गया।

नकाबपोश चार बदमाशों ने किया अपहरण

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/A2Q_d2s8KCM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/A2Q_d2s8KCM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

बाइक गिरने के बाद गाड़ी से चार नकाबपोश बदमाश नीचे उतरे। उन्होंने दिनेश के साथ मारपीट की और उसकी आंखों पर कपड़ा बांध दिया। इसके बाद उसे जबरन अपनी गाड़ी में डाल लिया।पीड़ित के मुताबिक, बदमाश उसे गाड़ी में लेकर आगे बढ़े और रास्ते में भी उसके साथ मारपीट करते रहे। इसके बाद वे उसे किसी सुनसान जगह पर ले गए।

जेब से 1 लाख रुपए छीनकर सड़क किनारे फेंका

सुनसान जगह पर बदमाशों ने दिनेश की जेब में रखे 1 लाख रुपए छीन लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। शिकायत के आधार पर शिवदासपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अब वारदात में शामिल चारों आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है। जांच के दौरान बदमाशों के भागने के रास्ते और वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं।देर रात हुई इस वारदात में पीछा करने, टक्कर मारने, अपहरण करने और नकदी लूटने जैसे कई गंभीर आरोप सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।