☰
×

मदन दिलावर का डोटासरा पर पलटवार, वीडियो में बोले- 'बुद्धिहीन व्यक्ति कुछ भी कह सकते हैं'; प्रसूताओं की मौत पर सवाल से बचते नजर आए मंत्री

 

कोटा में पंचायती राज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें बुद्धिहीन व्यक्ति बता दिया। मंत्री ने कहा कि बुद्धिहीन व्यक्ति कुछ भी कह सकते हैं। वहीं, प्रदेश में प्रसूताओं की मौत और चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर दिलावर ने जवाब देने से बचते हुए कहा कि इस बारे में चिकित्सा मंत्री ही बेहतर जानकारी दे सकते हैं।मंत्री मदन दिलावर एक पार्टी कार्यकर्ता के भर्ती परिजन की कुशलक्षेम पूछने कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचे थे। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने उनसे गोविंद सिंह डोटासरा के चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर दिए गए बयान पर सवाल किया। इस पर दिलावर ने डोटासरा पर निशाना साधते हुए तीखी टिप्पणी की।

डोटासरा के बयान पर दिया जवाब

गोविंद सिंह डोटासरा ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान राज्य सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि सरकार का ध्यान कानून-व्यवस्था सुधारने के बजाय पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग कर सत्ता बचाए रखने पर लगा हुआ है। डोटासरा ने कहा था कि प्रदेश का आम आदमी सरकार से परेशान है।डोटासरा ने सचिवालय की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि दाह संस्कार के बाद श्मशान में जैसी स्थिति होती है, वैसा ही माहौल सचिवालय में बना हुआ है। वहां सन्नाटा छाया रहता है। उनके मुताबिक, अधिकारी या तो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं या फिर इतने डरे हुए हैं कि उन पर आरोप लगने के डर से काम ही नहीं कर रहे हैं।

प्रसूताओं की मौत और चिकित्सा व्यवस्था पर नहीं दिया जवाब

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/J35vA9pLirU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/J35vA9pLirU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मीडिया ने मंत्री मदन दिलावर से प्रदेश में प्रसूताओं की मौत और चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल पूछे। इस पर उन्होंने सीधे जवाब देने के बजाय कहा कि इस विषय में चिकित्सा मंत्री ही ज्यादा बता पाएंगे। इस तरह मंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सवाल को चिकित्सा विभाग के जिम्मेदार मंत्री पर छोड़ दिया।

कार्यकर्ता के परिजन का हाल जानने पहुंचे थे अस्पताल

मदन दिलावर कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में पार्टी कार्यकर्ता के भर्ती परिजन का हाल जानने पहुंचे थे। इसी दौरान मीडिया से बातचीत में उनसे प्रदेश की राजनीतिक और चिकित्सा व्यवस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर सवाल किए गए। डोटासरा के बयान पर उनकी प्रतिक्रिया के बाद दोनों नेताओं के बीच जुबानी टकराव एक बार फिर चर्चा में आ गया है।