×

कोटा के छत्र विलास पार्क में लेपर्ड रेस्क्यू: 4 घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया, वीडियो में जाने 40 फीट ऊंचे पेड़ से गिरा नीचे

 

कोटा शहर के सबसे बड़े पब्लिक पार्क छत्र विलास (CV गार्डन) में मंगलवार सुबह घुसे लेपर्ड का करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर लिया गया। वन विभाग की टीम ने लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान लेपर्ड करीब 40 फीट ऊंचे जामुन के पेड़ पर बैठा रहा।वन विभाग की टीम ने उसे बेहोश करने के लिए पांच बार ट्रेंकुलाइज गन से फायर किए। हालांकि, शुरुआती चार प्रयास नाकाम रहे। पांचवीं कोशिश में डार्ट लेपर्ड को लगा, जिसके करीब 20 मिनट बाद वह बेहोश होकर पेड़ से नीचे रेस्क्यू टीम की ओर से लगाए गए नेट में गिर गया।

पेड़ की घनी शाखाओं के कारण चार बार असफल रहा प्रयास

डीएफओ प्रमोद धाकड़ ने बताया कि लेपर्ड का अब मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा।जानकारी के अनुसार, रेस्क्यू टीम ने सबसे पहले पेड़ पर बैठे लेपर्ड को ट्रेंकुलाइज करने की कोशिश की, लेकिन पेड़ की घनी शाखाओं के कारण निशाना सही नहीं लग पाया। इसके बाद टीम ने चार बार प्रयास किया, लेकिन सभी कोशिशें असफल रहीं।

क्रेन की मदद से किया गया अंतिम प्रयास

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/CekeiKN3yaQ?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/CekeiKN3yaQ/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पांचवीं बार वन विभाग की टीम ने क्रेन की मदद ली। टीम के सदस्य क्रेन के जरिए पेड़ के करीब पहुंचे और करीब 10 फीट की दूरी से लेपर्ड पर निशाना लगाया।इस बार ट्रेंकुलाइज डार्ट लेपर्ड को लग गया। आशंका जताई जा रही है कि डार्ट उसके पेट के हिस्से में लगा। हालांकि, डोज कम होने के कारण उसे बेहोश होने में करीब 20 मिनट का समय लगा।

नेट में गिरने के बाद किया गया रेस्क्यू

ट्रेंकुलाइजर का असर होने के बाद लेपर्ड धीरे-धीरे बेहोश हुआ और पेड़ से नीचे गिर गया। नीचे पहले से ही रेस्क्यू टीम ने सुरक्षा के लिए नेट बिछा रखा था, जिससे लेपर्ड को किसी तरह की चोट नहीं लगी।इसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित तरीके से कब्जे में लिया।

सुबह पार्क में पहुंचा था लेपर्ड

जानकारी के मुताबिक, लेपर्ड मंगलवार सुबह करीब 6 बजे छत्र विलास पार्क में दिखाई दिया था। पार्क में लेपर्ड की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को खाली करवाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर पहुंच गए थे, जिन्हें पुलिस और प्रशासन की मदद से दूर रखा गया।

मेडिकल जांच के बाद जंगल में छोड़ा जाएगा

डीएफओ प्रमोद धाकड़ ने बताया कि लेपर्ड की मेडिकल जांच की जाएगी। जांच में उसकी शारीरिक स्थिति का पता लगाया जाएगा। इसके बाद वन विभाग के विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार उसे जंगल में रिलीज किया जाएगा।करीब चार घंटे चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वन विभाग और प्रशासन ने राहतकी सांस ली। इस दौरान टीम की सतर्कता और सुरक्षित तरीके से किए गए ऑपरेशन के चलते लेपर्ड और लोगों दोनों को नुकसान से बचाया जा सका।