×

माउंट आबू के होटल में घुसा लेपर्ड, वीडियो में जाने कर्मचारी के सामने किया कुत्ते का शिकार; युवक ने सूझबूझ से बचाई जान

 

राजस्थान के सिरोही जिले स्थित माउंट आबू में एक होटल में लेपर्ड घुसने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। होटल की छत पर सो रहे एक कर्मचारी के पास बंधे कुत्ते का लेपर्ड ने शिकार कर लिया। इसके बाद वह कर्मचारी की ओर भी बढ़ा, लेकिन युवक की सूझबूझ से उसकी जान बच गई। पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यह घटना 29 जून की रात करीब एक बजे कुमारवाड़ा स्थित एक होटल में हुई।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/bM1i87JxNQY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/bM1i87JxNQY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

कुत्ते का शिकार करने के बाद युवक की ओर बढ़ा लेपर्ड

जानकारी के अनुसार, होटल कर्मचारी बालू छत पर चादर ओढ़कर सो रहा था। उसके पास ही एक कुत्ता चेन से बंधा हुआ था। रात में लेपर्ड होटल की छत पर पहुंचा और कुत्ते पर हमला कर उसे मार डाला।हालांकि, कुत्ता चेन से बंधा होने के कारण लेपर्ड उसे अपने साथ नहीं ले जा सका। इसके बाद वह बालू के बिस्तर की तरफ बढ़ गया।

आंख खुली तो सामने था लेपर्ड

इसी दौरान बालू की अचानक आंख खुल गई। उसने गर्दन उठाकर देखा तो लेपर्ड उसकी ओर बढ़ रहा था। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उसने घबराने या भागने की बजाय दोबारा आंखें बंद कर लीं और बिना कोई हरकत किए बिल्कुल शांत लेटा रहा।सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, लेपर्ड करीब 3 से 4 सेकंड तक बालू के बिस्तर के सामने खड़ा रहा। इसके बाद वह मुड़ा और वापस कुत्ते की ओर चला गया।

घटना के बाद छोड़ दी नौकरी

इस घटना से कर्मचारी इतना सहम गया कि अगले दिन सुबह होते ही उसने नौकरी छोड़ दी। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे हालात में अचानक हरकत या भागने की कोशिश करना खतरनाक हो सकता है। युवक की शांत प्रतिक्रिया ने संभवतः उसकी जान बचा ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने वन विभाग से लेपर्ड की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है।