☰
×

लॉरेंस गैंग से जुड़ने का दावा, वीडियो में जाने झारखंड में सटोरिए की हत्या के लिए मिला था 50 लाख का ऑफर

 

राजस्थान के सीकर में गिरफ्तार आरोपी महेश नायक ने पुलिस पूछताछ में लॉरेंस गैंग से जुड़ने और झारखंड में एक सटोरिए की हत्या की सुपारी मिलने को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं। आरोपी के मुताबिक, उसे अगस्त 2026 में झारखंड में सटोरिए की हत्या करने के बदले 50 लाख रुपये देने का ऑफर मिला था। वह हत्या को अंजाम देने के लिए झारखंड पहुंच भी गया था, लेकिन लोकेशन नहीं मिलने और गिरफ्तारी के डर से वापस सीकर लौट आया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/QDWsXtCByxA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/QDWsXtCByxA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पुलिस के अनुसार, महेश नायक सीकर में कलर-पेंटिंग का काम करता है। पूछताछ में उसने बताया कि करीब चार-पांच साल पहले उसकी मुलाकात सीकर में नवलगढ़ रोड पर गोलगप्पे का ठेला लगाने वाले विवेक नाम के युवक से हुई थी। आरोप है कि विवेक उसे दिल्ली लेकर गया, जहां उसकी मुलाकात लॉरेंस गैंग से जुड़े एक बदमाश से कराई गई। इसके बाद महेश गैंग के लिए काम करने लगा।

हत्या के बदले 50 लाख रुपये देने का ऑफर

आरोपी ने पुलिस को बताया कि अगस्त 2026 में गैंग के लोगों ने उसे झारखंड में एक सटोरिए की हत्या करने के बदले 50 लाख रुपये देने का प्रस्ताव दिया था। इस काम के लिए वह झारखंड पहुंचा, लेकिन कथित तौर पर उसे हत्या के लिए जरूरी लोकेशन नहीं मिल सकी। इसके साथ ही उसे पुलिस के हाथों पकड़े जाने का डर भी सताने लगा। ऐसे में वह वारदात को अंजाम दिए बिना ही सीकर वापस लौट आया।

सीकर में हथियार बेचने की थी योजना

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी सीकर में गैंग के हथियार बेचकर पैसे कमाने की योजना बना रहा था। हालांकि, इससे जुड़ी गतिविधियों और हथियारों के स्रोत के बारे में विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

16 अक्टूबर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोतवाली थाना पुलिस ने जिला विशेष टीम (DST) के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 16 अक्टूबर की शाम महेश नायक को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से ही पुलिस उससे पूछताछ कर रही है, ताकि गैंग से उसके कथित संबंधों और अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।फिलहाल आरोपी पुलिस रिमांड पर है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि महेश नायक गैंग के किन लोगों के संपर्क में था, हथियारों की खरीद-बिक्री से उसका क्या संबंध था और झारखंड में हत्या की कथित सुपारी को लेकर उसके दावे कितने सही हैं। पुलिस पूछताछ पूरी होने के बाद मामले में और खुलासे होने की संभावना है।