कोटा की अरुंधति चौधरी ने जीता कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का गोल्ड, बॉक्सिंग में बढ़ाया भारत का मान
राजस्थान की बेटी अरुंधति चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में स्वर्ण पदक डाल दिया। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित खेलों में अरुंधति ने महिलाओं की 70 किलोग्राम भार वर्ग की बॉक्सिंग स्पर्धा के फाइनल में इंग्लैंड की मुक्केबाज चैंटेल रीड को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।फाइनल मुकाबले में अरुंधति ने शुरुआत से ही आक्रामक और संतुलित खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने शानदार तकनीक, तेज पंच और बेहतरीन रणनीति के दम पर इंग्लैंड की खिलाड़ी को मात देते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। उनकी इस जीत के साथ भारत को बॉक्सिंग में एक और बड़ी सफलता मिली।
अरुंधति की इस उपलब्धि से कोटा सहित पूरे राजस्थान में खुशी की लहर है। खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों ने उनकी ऐतिहासिक जीत पर गर्व जताते हुए उन्हें बधाइयां दी हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी जीत की जमकर चर्चा हो रही है और लोग उन्हें प्रदेश की शान बता रहे हैं।कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर गोल्ड मेडल जीतना किसी भी खिलाड़ी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। अरुंधति ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और फाइनल में दमदार जीत दर्ज कर भारतीय तिरंगे को सबसे ऊंचा स्थान दिलाया।
अरुंधति चौधरी की सफलता युवा खिलाड़ियों, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है। उनकी मेहत, अनुशासन और संघर्ष ने साबित कर दिया कि लगन और निरंतर अभ्यास से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।राजस्थान के खेल जगत के लिए यह उपलब्धि बेहद खास मानी जा रही है। अरुंधति की जीत से प्रदेश में बॉक्सिंग को नई पहचान मिलने की उम्मीद है और आने वाले समय में अधिक से अधिक युवा इस खेल की ओर आकर्षित होंगे।
कोटा की इस होनहार मुक्केबाज ने अपनी ऐतिहासिक जीत से न केवल भारत का गौरव बढ़ाया है, बल्कि राजस्थान के खेल इतिहास में भी स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। उनकी इस सफलता पर खेल जगत, जनप्रतिनिधियों और प्रदेशवासियों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।