×

कोटा निकाय चुनाव: मंत्री मदन दिलावर ने संभाला प्रचार मोर्चा, वीडियो में जाने प्रहलाद गुंजल के बयान पर किया पलटवार

 

कोटा नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। अब सरकार के मंत्री भी चुनाव प्रचार में उतर चुके हैं। मंगलवार को राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कोटा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क किया और मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।मंत्री दिलावर ने वार्ड नंबर-3 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सौसर बाई के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड में घूमकर लोगों से मुलाकात की और पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। इसके बाद भी वे अलग-अलग वार्डों में पहुंचकर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे रहे।

11 सितंबर को कोटा नगर निगम के 100 वार्डों में मतदान

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/CekeiKN3yaQ?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/CekeiKN3yaQ/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

नगरीय निकाय चुनाव के तहत कोटा जिले में अलग-अलग चरणों में मतदान होना है। जिले की पांच नगरपालिकाओं रामगंजमंडी, सुल्तानपुर, इटावा, सांगोद और सुकेत में 9 सितंबर को मतदान होगा।वहीं, कोटा नगर निगम के 100 वार्डों के लिए 11 सितंबर को वोटिंग होगी। चुनाव परिणाम और मतगणना की प्रक्रिया 14 सितंबर को पूरी की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने तैयारियों का लिया जायजा

नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन भी लगातार व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहा है।जिला निर्वाचन अधिकारी पीयूष समारिया ने जेडीबी कॉलेज पहुंचकर ईवीएम कमीशनिंग और अन्य चुनावी तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम में जाकर ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था देखी और कमीशनिंग प्रक्रिया की जानकारी ली।प्रशासन की ओर से मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं।

प्रहलाद गुंजल के बयान पर दिलावर का पलटवार

चुनाव प्रचार के दौरान मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने गुंजल पर निशाना साधते हुए कहा कि वे दल बदलने की राजनीति करते रहे हैं।दिलावर ने कहा, "प्रहलाद गुंजल दल बदलू हैं, सात दलों की हांडियां चाट आए हैं। वह मुझे क्या चरित्र का पाठ पढ़ाएंगे।"उन्होंने गुंजल के उस बयान का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने दिलावर के चरित्र को लेकर टिप्पणी की थी। दिलावर ने कहा, "प्रहलाद जी गुंजल ने मेरे लिए कहा है कि दिलावर को गुंजल जैसा चरित्र जीने के लिए सात जन्म लेने पड़ेंगे। मैं भी जानना चाहता हूं कि आपका कौन सा चरित्र है?"

चुनावी माहौल में बढ़ी बयानबाजी

कोटा नगर निगम चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी ताकत लगा रहे हैं।अब अंतिम दिनों में नेताओं के दौरे, जनसभाएं और जनसंपर्क अभियान और तेज होने की संभावना है। 11 सितंबर को होने वाला मतदान कोटा नगर निगम की नई तस्वीर तय करेगा।