☰
×

जैन मुनि वर्धमान सागर बोले- स्टूडेंट्स पढ़ाई पर रखें फोकस, फुटेज में देंखे नशे और राजनीति से रहें दूर

 

सीकर में चातुर्मास कर रहे जैन मुनि आचार्य वर्धमान सागर महाराज ने विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और भटकाव से दूर रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा नगरी सीकर में आने वाले स्टूडेंट्स का अंतिम लक्ष्य पढ़ाई होना चाहिए। उन्हें इधर-उधर की गतिविधियों में अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। आजकल कई विद्यार्थी नेताओं और अन्य गतिविधियों के चक्कर में आकर पढ़ाई से भटक जाते हैं। विद्यार्थियों के लिए इस तरह की राजनीति सही नहीं है।आचार्य वर्धमान सागर महाराज ने कहा कि पढ़ाई के दौरान विद्यार्थियों के सामने कई तरह की रुकावटें आती हैं। ऐसे में उन्हें अपने लक्ष्य से भटकना नहीं चाहिए। नशा भी आजकल विद्यार्थियों को तेजी से आकर्षित कर रहा है। उन्हें नशे और पढ़ाई से ध्यान हटाने वाली दूसरी गतिविधियों से दूर रहना चाहिए।

नशे और साइबर ठगी के जाल में फंस रहे विद्यार्थी

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/raPFlNaplBk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/raPFlNaplBk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

आचार्य वर्धमान सागर महाराज ने कहा कि जब विद्यार्थियों की दिशा बदल जाती है तो वे गलत गतिविधियों में शामिल होने लगते हैं। कई विद्यार्थी नशे की गिरफ्त में आ जाते हैं। वहीं, हाल के समय में साइबर ठगी के मामले भी बढ़े हैं। कुछ विद्यार्थी साइबर ठगी करने वाले गिरोहों से जुड़कर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों से केवल विद्यार्थियों का ही नहीं, बल्कि आम लोगों का जीवन भी प्रभावित होता है। विद्यार्थियों को समझना चाहिए कि उनका मुख्य उद्देश्य शिक्षा हासिल करना और अपने भविष्य को बेहतर बनाना है। इसके लिए उन्हें गलत संगत और भटकाने वाली गतिविधियों से बचना जरूरी है।

लक्ष्य बदलने से बढ़ता है मानसिक तनाव

आचार्य ने कहा कि जब विद्यार्थी अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं तो उनके जीवन में मानसिक तनाव बढ़ने लगता है। अगर वे पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखें और अपने उद्देश्य के प्रति समर्पित रहें तो तनाव से बच सकते हैं। लक्ष्य निर्धारित कर लगातार मेहनत करने से सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है।उन्होंने कहा कि हाल के समय में कई देशों में ऐसे उदाहरण देखने को मिले हैं, जहां विद्यार्थियों के भटकाव के कारण बड़े स्तर पर तनाव की स्थिति पैदा हुई। इसलिए विद्यार्थियों को अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगानी चाहिए।

विद्यार्थियों की आत्महत्या को बताया डरावना

आचार्य वर्धमान सागर महाराज ने विद्यार्थियों में आत्महत्या की बढ़ती घटनाओं पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आजकल स्टूडेंट्स का आत्महत्या जैसा कदम उठाना बेहद डरावना है। इससे केवल एक व्यक्ति का जीवन ही समाप्त नहीं होता, बल्कि उसके परिवार का भविष्य भी प्रभावित होता है।उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन की कठिन परिस्थितियों का सामना करने और निराशा से बचने की सलाह दी। आचार्य ने कहा कि पढ़ाई के दौरान आने वाली परेशानियों से घबराने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान देना चाहिए। विद्यार्थियों को नशे, गलत संगत, अनावश्यक राजनीति और साइबर अपराध जैसी गतिविधियों से दूर रहकर शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए।