जयपुर में शुरू हो रही ‘इंडिया स्टोनमार्ट-2026’, चार दिन तक चलेगी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी
जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में आज से चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी ‘इंडिया स्टोनमार्ट-2026’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह 10 बजे मुग्धा कन्वेंशन हॉल में इसका उद्घाटन करेंगे। प्रदर्शनी करीब 25 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली हुई है और इसमें कुल 539 स्टॉल लगाए गए हैं। इस मेगा इवेंट में 20 से अधिक देशों से आए खरीदार और आर्किटेक्ट्स हिस्सा लेंगे।
‘इंडिया स्टोनमार्ट-2026’ का उद्देश्य माइनिंग, प्रोसेसिंग, डिजाइन, मशीनरी, टेक्नोलॉजी, एक्सपोर्ट और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े सभी पहलुओं पर विमर्श करना है। आयोजकों का कहना है कि यह प्रदर्शनी उद्योग जगत को नेटवर्किंग, नए निवेश और व्यापारिक अवसर प्रदान करने का मंच बनेगी।प्रदर्शनी 8 फरवरी तक चलेगी और इसमें आने वाले वि जिटर्स को उद्योग के नवीनतम उत्पाद, टेक्नोलॉजी और डिजाइन नवाचारों का व्यापक अनुभव मिलेगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि ‘इंडिया स्टोनमार्ट’ जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी राजस्थान को वैश्विक व्यापार और निवेश के केंद्र के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगी। स्पष्ट है कि जयपुर में शुरू हो रही यह चार दिवसीय प्रदर्शनी स्टोन और ग्रेनाइट उद्योग में नवाचार और वैश्विक साझेदारी को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण अवसर है।