वीडियो में जाने सतीश पूनिया का राहुल गांधी पर निशाना- कांग्रेस नेताओं को विपक्ष की भूमिका निभाने की ट्रेनिंग की जरूरत
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और पंजाब प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं को विपक्ष की भूमिका सही ढंग से निभाने के लिए प्रशिक्षण की जरूरत है। पूनिया ने आरोप लगाया कि संसद के भीतर और सड़क पर अराजकता फैलाना कांग्रेस का मुख्य चरित्र बन गया है।सतीश पूनिया मंगलवार को डूंगरपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने जिला भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर कई आरोप लगाए।
कांग्रेस पर भ्रामक नैरेटिव फैलाने का आरोप
मीडिया से बातचीत में पूनिया ने कहा कि कांग्रेस देश में भ्रामक नैरेटिव के जरिए लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी तथ्यों को लेकर भ्रम फैलाती है और विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय संसद तथा सड़क पर अव्यवस्था पैदा करती है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है, लेकिन कांग्रेस इस जिम्मेदारी को सही तरीके से नहीं निभा रही है। राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं को विपक्ष की भूमिका समझने के लिए प्रशिक्षण की जरूरत है।
राहुल गांधी को नेता के रूप में स्वीकार नहीं करती जनता: पूनिया
सतीश पूनिया ने केंद्रीय गृह मंत्री के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि देश की जनता राहुल गांधी को नेता के रूप में स्वीकार नहीं करती। उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अपनी मंशा पूरी करने के लिए वे ‘मॉक पार्लियामेंट’ का सहारा ले रहे हैं।पूनिया के इस बयान के जरिए भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस के संसदीय व्यवहार और राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर सवाल उठाए हैं। डूंगरपुर में जिला भाजपा कार्यकारिणी की बैठक के बाद हुई इस मीडिया बातचीत में उनका मुख्य निशाना कांग्रेस की विपक्षी भूमिका और राहुल गांधी रहे।