×

जयपुर में तेज रफ्तार SUV का कहर, फुटेज में जाने इंजीनियरिंग छात्र की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार

 

राजधानी जयपुर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र में वंदेमातरम रोड पर एक तेज रफ्तार SUV की टक्कर से स्कूटी सवार इंजीनियरिंग छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ, जबकि घटना का सीसीटीवी वीडियो गुरुवार को सामने आया है। वीडियो में टक्कर की भयावहता साफ दिखाई दे रही है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान विकल्प उर्फ राजा मीणा के रूप में हुई है। वह सूर्य नगर, गोपालपुरा बाइपास का रहने वाला था और इंजीनियरिंग का छात्र था। हादसे के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

टक्कर इतनी जोरदार कि SUV का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/r_4qPkjd3M0?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/r_4qPkjd3M0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पत्रकार कॉलोनी थाना प्रभारी उदय सिंह यादव ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि SUV का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार गाड़ी ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी, जिससे छात्र दूर जा गिरा और उसे गंभीर चोटें आईं।घटना के दौरान SUV का एक टायर भी फट गया। टायर फटने के कारण चालक गाड़ी को अधिक दूर तक नहीं ले जा सका और कुछ दूरी पर वाहन रोककर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने गाड़ी जब्त की, चालक की तलाश जारी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।जांच अधिकारी ने बताया कि SUV के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक और चालक की पहचान की जा रही है। फरार चालक की तलाश के लिए पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

सामने आया हादसे का वीडियो

गुरुवार को इस सड़क हादसे का वीडियो सामने आने के बाद घटना ने लोगों को झकझोर दिया। वीडियो में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर की भयावहता दिखाई दे रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है।

तेज रफ्तार पर फिर उठे सवाल

इस दर्दनाक हादसे के बाद शहर में एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वंदेमातरम रोड पर अक्सर तेज गति से वाहन दौड़ते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक छात्र की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि घटना से इलाके में भी शोक का माहौल है।