×

Weather Updates 2020: प्रदेश में यहां भारी बारिश की चेतावनी, 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी

 

राजस्थान में मानसून की सक्रयता अभी बरकरार है। हालांकि, भादवे का महीने खत्म होने के बाद आश्विन मास शूरू हो चुका है।  मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को प्रदेश के ज्यादातार हिस्सों में बारिश के आसार बने हुए हैं। एक ओर जहां पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के 19 जिलों में बारिश की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

अजमेर, टोंंक, धौलपुर. करौली, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, चूरू, नागौर और हनुमानगढ़ जिले में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन सभी जिलों में मेघ गर्जना के साथ बारिश होने के आसार बने हैं। इसके चलते मौमस विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अलवर, दौसा, भरतपुर, झूंझुनूं, सीकर और जयपुर के कई इलाको में बारिश होने के आसार हैं। राजधानी जयपुर में शनिवार की सुबह बादलों की आवाजाही न होकर तेज धूप के साथ हुई। इस दौरान तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछली रात को तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

हालांकि तापमान में 4.8 डिग्री की गिरावट रही। हालांकि, प्रदेश में इस बार बारिश अच्छी हुई है। इससे किसानों को भी खरीब और रबी फसलों के लिए राहत मिली है। वहीं देश के कई हिस्सों मे बाढ़ के हालातों ने लोगों के सामने विकट समस्या पैदा कर दी। बता दें कि देश के कई राज्य भारी बारिश और बाढ़ के हालात से जूझते दिखे। असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात सहित कई राज्य बाढ़ के पानी से घिरे नजर आए। हालांकि, यहां हालात अब सामान्य की तरफ बढ़ रहे हैं।

Read More…
Sushant Singh Rajput case: सुशांत केस में बड़ा खुलासा, ड्रग्स की खरीद-फरोख्त में शामिल थीं रिया
India China clash 2020: अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस विधायक का बड़ा बयान, चीनी सेना ने 5 भारतीयों को अगवा किया