×

राजस्थान में बढ़ी भीषण गर्मी, वीडियो में देंखे बाड़मेर-जैसलमेर में हीटवेव का असर; कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार

 

राजस्थान में गर्मी अब अपने तीखे तेवर दिखाने लगी है। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ा और पारा 46 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर इलाके भीषण हीटवेव की चपेट में रहे, जिससे लोगों को दिनभर तेज गर्म हवाओं का सामना करना पड़ा।मौसम विभाग के अनुसार, श्रीगंगानगर, जालोर, बीकानेर और उदयपुर समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई और लोग तेज धूप से बचने के लिए घरों में रहने को मजबूर दिखे।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/6EskanQK4Kw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/6EskanQK4Kw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

वहीं पूर्वी राजस्थान के जिलों में मौसम अपेक्षाकृत थोड़ा राहत भरा रहा। अलवर, जयपुर, करौली और दौसा में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। हालांकि उमस और गर्म हवाओं के कारण लोगों को परेशानी बनी रही।मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में अगले दो से तीन दिन तक तेज हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है। इसके लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

दूसरी ओर, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में मौसम बदलने के संकेतभी मिले हैं। मौसम विभाग ने आंधी चलने, बादल छाने और कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इससे कुछ जिलों में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को हीटवेव के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया है। राजस्थान में मई के दूसरे पखवाड़े में गर्मी और अधिक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर हैं।