राजस्थान में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
राजस्थान में बहुत गर्मी पड़ रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है और तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा। अगले तीन दिनों तक गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जबकि कुछ शहरों में यह 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। बाड़मेर में तापमान 41.6 डिग्री, पिलानी में 41.2 डिग्री और कोटा में 41.1 डिग्री दर्ज किया गया।
जयपुर में गर्मी से बुरा हाल है।
जयपुर में लोग गर्मी से परेशान हैं। रात्रि तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। पाली में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। जयपुर में रात का न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अब तक का सबसे अधिक तापमान है।
तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट
कोटा, बारां, जैसलमेर और फलौदी समेत कई शहरों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आई। जयपुर, सीकर और दौसा सहित कई आसपास के शहरों में सूर्य की रोशनी की तीव्रता कम रही। 17 शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। 21 और 22 अप्रैल को भी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। सबसे अधिक तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस चूरू में दर्ज किया गया।
जयपुर में स्कूलों के समय में बदलाव
जयपुर में बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने निर्देश जारी कर कक्षा 8 तक के निजी एवं सरकारी स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक कर दिया है। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अन्य परीक्षाओं का संचालन पहले की तरह ही रहेगा।