×

जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने पत्नी और 3 बेटियों की हत्या की, फुटेज में जाने पिता को चाय पिलाकर हुआ फरार

 

 

राजस्थान की राजधानी जयपुर के करधनी इलाके में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने शुक्रवार सुबह अपने बुजुर्ग पिता को चाय पिलाई और फिर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, चारों की हत्या सिर पर पत्थर मारकर और चेहरे पर वार कर की गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पत्नी और बेटियों के शव अलग-अलग कमरों में मिले

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/lTBpO7ThJ20?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/lTBpO7ThJ20/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

DCP वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि करधनी थाना क्षेत्र के गोविंद वाटिका प्लॉट नंबर A-169 में राहुल झा ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों की हत्या कर दी है।

मृतकों की पहचान:

  • पत्नी गीता झा
  • बेटी नंदनी
  • बेटी राधिका
  • बेटी गिरीश उर्फ गौरी

के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, गीता झा का शव मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में मिला, जबकि तीनों बेटियों के शव ग्राउंड फ्लोर के दो अलग-अलग कमरों में मिले। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी ने रात में सोते समय पत्नी और बेटियों को मौत के घाट उतारा।

हत्या में इस्तेमाल पत्थर बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर बरामद कर लिया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।जांच में सामने आया कि आरोपी राहुल झा ने वारदात के बाद घर में मौजूद अपने बुजुर्ग पिता लक्ष्मीनाथ झा के साथ सामान्य व्यवहार किया।

पिता को चाय पिलाई, फिर हो गया फरार

पुलिस के मुताबिक, राहुल ने शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे दूध वाले से दूध लिया था। इसके बाद उसने अपने पिता के लिए चाय बनाई और उन्हें पिलाई। इसके बाद वह घर से निकल गया।आरोपी अपना मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ गया और उसे स्विच ऑफ कर दिया। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस खंगाल रही हत्या के कारण

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह तलाश रही है। परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि राहुल झा ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया और क्या वारदात के पीछे कोई पारिवारिक विवाद या अन्य कारण था।फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।