×

साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत में FSL रिपोर्ट आई, जहर की आशंका खारिज

 

जोधपुर जिले के पाल गांव स्थित आश्रम में साध्वी प्रेम बाईसा (Sadhvi Prem Baisa) की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पिछले 11 दिनों से जिस फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) रिपोर्ट का इंतजार था, वह अब आ चुकी है।

रिपोर्ट के अनुसार, साध्वी प्रेम बाईसा की मौत में जहर देने का कोई सबूत नहीं मिला है। इस खुलासे ने उन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया था, जिनमें जहर द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही थी।

पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद मामले की आगे की जांच अब मौत के अन्य कारणों और परिस्थितियों पर केंद्रित होगी। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जांच निष्पक्ष और गहन तरीके से पूरी की जाएगी।

स्थानीय लोगों और आश्रम से जुड़े अनुयायियों ने इस रिपोर्ट को राहत की खबर बताया है। विशेषज्ञों का कहना है कि FSL की यह रिपोर्ट मामले में विवाद और अफवाहों को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।