×

सरकारी नौकरी का झांसा देकर 24.37 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर कराई जॉइनिंग; फुटेज में देंखे आरोपी गिरफ्तार

 

राजस्थान के जालोर जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 24 लाख 37 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में सिरोही जिले के शिवगंज थाना पुलिस ने तखतगढ़ निवासी राकेश जीनगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर पीड़ित को सरकारी नौकरी मिलने का झांसा देने का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने डीएलबी की वर्ष 2018 की एलडीसी भर्ती के पुराने रिकॉर्ड का हवाला देते हुए शिकायतकर्ता को स्थायी सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। इस बहाने उसने सितंबर 2024 से जून 2025 के बीच अलग-अलग किस्तों में पीड़ित से 24.37 लाख रुपये वसूल लिए।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/1qiJMxQj_no?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/1qiJMxQj_no/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

आरोप है कि आरोपी ने 11 मार्च 2025 को शिकायतकर्ता को जालोर नगर परिषद ले जाकर फर्जी नियुक्ति पत्र सौंपा। इतना ही नहीं, उसने वहां फर्जी तरीके से जॉइनिंग की पूरी प्रक्रिया का नाटक भी कराया, जिससे पीड़ित को विश्वास हो गया कि उसे सरकारी नौकरी मिल गई है।

बाद में जब मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची तो जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके द्वारा दिए गए दस्तावेजों का सत्यापन जालोर नगर परिषद में कराया। जांच में सामने आया कि नियुक्ति पत्र पूरी तरह फर्जी थे और उनका नगर परिषद के रिकॉर्ड से कोई संबंध नहीं था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस ठगी में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं और क्या आरोपी ने इसी तरह अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया है।