☰
×

आमेर महल में 10 से 21 अक्टूबर तक हाथी सवारी बंद, फुटेज में देंखे नवरात्र मेले के चलते लिया फैसला

 

जयपुर के आमेर महल परिसर में नवरात्र के दौरान हाथी सवारी पर रोक लगा दी गई है। शारदीय नवरात्र के दौरान शिलामाता मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने और आमेर महल परिसर में मेले की व्यवस्थाओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। राजकीय संग्रहालय एवं महल आमेर के अधीक्षक राकेश छोलक की ओरसे जारी आदेश के अनुसार 10 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक हाथी सवारी का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान आमेर महल घूमने आने वाले पर्यटकों को हाथी सवारी की सुविधा नहीं मिल सकेगी।

शिलामाता मंदिर में बढ़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

आमेर महल परिसर स्थित शिलामाता मंदिर में शारदीय नवरात्र के दौरान विशेष धार्मिक आयोजन होते हैं। नवरात्र में मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके चलते आमेर के जलेब चौक और महल परिसर में भी लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/zLNH3nKPjKc?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/zLNH3nKPjKc/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मेले की व्यवस्थाओं को देखते हुए फैसला

नवरात्र के दौरान आमेर महल परिसर में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी के तहत हाथी सवारी को 12 दिनों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है।आदेश के मुताबिक 10 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक हाथी सवारी पूरी तरह बंद रहेगी। इसके बाद निर्धारित व्यवस्था के अनुसार पर्यटकों के लिए हाथी सवारी दोबारा शुरू की जा सकेगी।