☰
×

युवाओं में नशे की लत और रासायनिक खेती से बढ़ रहीं बीमारियां: वीडियो में जाने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत बोले- गांव के गांव हो रहे बर्बाद

 

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि युवाओं में तेजी से फैलती नशे की लत, खानपान में बढ़ते रसायनों का इस्तेमाल और सोशल मीडिया के बदलते दौर में वैचारिक पिछड़ापन समाज के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। पंजाब के बाद अब हरियाणा और दूसरे राज्यों में भी नशे का जहर फैल रहा है। इसके कारण गांव के गांव बर्बाद हो रहे हैं। वहीं, रासायनिक खेती के चलते कम उम्र में हार्ट अटैक और बच्चों में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां सामने आ रही हैं। इन समस्याओं से निपटने के लिए समाज को जागरूक होने के साथ समय के अनुसार खुद को बदलना होगा।

राज्यपाल आचार्य देवव्रत शुक्रवार को अजमेर के पुष्कर रोड स्थित ऋषि उद्यान में आयोजित तीन दिवसीय ऋषि मेले के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मेले का उद्घाटन किया और समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं तथा बदलती सामाजिक परिस्थितियों पर अपने विचार रखे।

नशे के खिलाफ युवा पीढ़ी को बचाना सबसे बड़ा अभियान

आचार्य देवव्रत ने कहा कि नशे की लत तेजी से समाज को अपनी गिरफ्त में ले रही है। पंजाब के बाद हरियाणा और दूसरे राज्यों में भी इसका प्रभाव बढ़ रहा है। नशे के कारण कई गांवों की सामाजिक और पारिवारिक स्थिति प्रभावित हो रही है।उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। ऐसे में युवाओं को नशे जैसी बुराई से बचाना समाज के सामने सबसे बड़ा अभियान होना चाहिए। इसके लिए केवल सरकार के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि परिवार, सामाजिक संगठनों और आम लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

रासायनिक खेती और खानपान पर जताई चिंता

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/TDMeDiCx7XA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/TDMeDiCx7XA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

राज्यपाल ने खानपान में बढ़ते रसायनों के इस्तेमाल और रासायनिक खेती के प्रभावों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि खेती में रसायनों के बढ़ते उपयोग के कारण स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं सामने आ रही हैं। कम उम्र में हार्ट अटैक और बच्चों में कैंसर जैसी बीमारियों के मामले चिंता का विषय हैं।उन्होंने समाज को प्राकृतिक और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक होने की जरूरत बताई। उनके अनुसार, खानपान और खेती से जुड़े तरीकों पर गंभीरता से विचार करना समय की मांग है।

सोशल मीडिया के दौर में वैचारिक बदलाव जरूरी

आचार्य देवव्रत ने सोशल मीडिया के बदलते दौर में समाज के वैचारिक पिछड़ेपन को भी एक बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि समय के साथ समाज को अपनी सोच और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने होंगे। नई पीढ़ी को सही दिशा देने के लिए परिवार और समाज की भूमिका महत्वपूर्ण है।

हिमाचल राजभवन में शराबखाने की जगह बनवाई यज्ञशाला

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहते हुए राजभवन में किए गए एक बदलाव का अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि वहां अंग्रेजों के जमाने से चला आ रहा शराबखाना था। उसे हटवाकर उसकी जगह यज्ञशाला बनवाई गई, जहां प्रतिदिन हवन किया जाता है।आचार्य देवव्रत ने इस उदाहरण के जरिए सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव और अच्छे संस्कारों के महत्व पर जोर दिया। ऋषि उद्यान में आयोजित तीन दिवसीय ऋषि मेले के उद्घाटन समारोह में उन्होंने समाज से नशे, स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों और वैचारिक बदलाव जैसे मुद्दों पर गंभीरता से काम करने की अपील की।