गलती से भी मत चले जाना इस समुद्र के किनारे, यहां है सैंकड़ों सांपों का राज, वीडियो देख कांप जाएगी रूह
सोशल मीडिया पर रोज़ाना कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई चौंकाने वाले होते हैं, तो कुछ डरावने। दुनिया में कई जगहें ऐसी हैं जहाँ लोग जाने से डरते हैं। कई जगहों पर खतरनाक जानवर मौजूद हैं। साँप भी बेहद खतरनाक होते हैं। साँप दिख जाए तो बहादुर से बहादुर इंसान भी डर जाता है। सोचिए अगर आपको सैकड़ों साँपों का सामना करना पड़े तो कैसा रहेगा। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप दंग रह जाएँगे।
सिर्फ़ एक-दो नहीं, बल्कि सैकड़ों साँप:
वायरल वीडियो में आप समुद्र किनारे कुछ बड़ी-बड़ी चट्टानें देख सकते हैं। हालाँकि वीडियो में जगह का ज़िक्र नहीं है, लेकिन एक व्यक्ति वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है। तभी उसे चट्टानों पर रेंगता हुआ एक साँप दिखाई देता है। फिर, जब वह कैमरा घुमाता है, तो उसे और साँप दिखाई देते हैं। आगे जाँच करने पर पता चलता है कि उस जगह पर सैकड़ों साँप हैं।
Loading tweet...
वीडियो वायरल:
इस वीडियो को देखने के बाद आपको ज़रूर डर लगेगा। कोई भी इतनी खतरनाक जगह पर नहीं जाना चाहेगा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 34 लाख बार देखा जा चुका है. कई लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं.