☰
×

सीकर में पुलिस और वकीलों के बीच विवाद, जिला परिषद का गेट टूटा: वीडियो में देंखे CI पर अभद्रता का आरोप; 4 घंटे धरने के बाद माने वकील

 

सीकर में उप जिला प्रमुख चुनाव के दौरान गुरुवार को पुलिस और वकीलों के बीच विवाद हो गया। एक वकील के साथ कथित अभद्रता के आरोप के बाद 100 से ज्यादा वकील जिला परिषद के गेट पर जुट गए और हंगामा किया। इस दौरान जिला परिषद का गेट भी टूट गया। बाद में वकीलों ने एसपी ऑफिस के बाहर करीब 4 घंटे तक धरना दिया। शाम करीब 7:30 बजे एडिशनल एसपी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया।

जानकारी के अनुसार, उप जिला प्रमुख चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस के जिला परिषद सदस्य मतदान के लिए पहुंच रहे थे। इसी दौरान मतदान स्थल के बाहर वकील भी मौजूद थे। दोपहर करीब 3:30 बजे कोतवाली सीआई सुनील जांगिड़ ने वकील महेंद्र को गेट से साइड में होने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।

CI पर अभद्रता करने का आरोप

वकील महेंद्र ने आरोप लगाया कि सीआई सुनील जांगिड़ ने उनके साथ अभद्रता की। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में वकील जिला परिषद के मुख्य गेट पर पहुंच गए। देखते ही देखते वहां 100 से ज्यादा वकील जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।इस दौरान हंगामा बढ़ने पर जिला परिषद का गेट टूट गया। पुलिस ने वकीलों को पीछे धकेलकर आगे बढ़ने से रोका। इसके बाद वकील जिला परिषद के बाईं तरफ स्थित गेट के बाहर धरने पर बैठ गए।

एसपी ऑफिस के बाहर 4 घंटे दिया धरना

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/sosN7g3F-wQ?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/sosN7g3F-wQ/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जिला परिषद के बाहर विरोध के बाद वकील एसपी ऑफिस पहुंचे और वहां धरना शुरू कर दिया। वकीलों ने सीआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। करीब चार घंटे तक प्रदर्शन जारी रहा। शाम लगभग 7:30 बजे एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह ने वकीलों को मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद वकीलों ने धरना समाप्त कर दिया और अपने घर चले गए।

जांच पूरी होने तक CI कोतवाली में नहीं रहेंगे

एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह ने कहा कि गुरुवार को हुए पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक इंस्पेक्टर सुनील जांगिड़ कोतवाली थाने में नहीं रहेंगे।फिलहाल पुलिस और वकीलों के बीच हुए विवाद की जांच की बात कही गई है। जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम और दोनों पक्षों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।