☰
×

टीवी बेचने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, वीडियो में जाने महिला को आग लगाने का आरोप; 60% झुलसी

 

डीडवाना-कुचामन जिले के मिठड़ी गांव में टीवी बेचने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद गंभीर घटना में बदल गया। आरोप है कि पति राजवीर सिंह ने अपनी पत्नी चांद कंवर को आग लगा दी। घटना में महिला करीब 60 प्रतिशत झुलस गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को नावां उप जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया।मामला नावां थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।

शराब के लिए टीवी बेचने को लेकर हुआ विवाद

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/JXAN-9E3VOM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/JXAN-9E3VOM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जानकारी के अनुसार राजवीर सिंह पिकअप चलाता है और शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। आरोप है कि शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर वह अक्सर अपनी पत्नी से विवाद करता था। बताया गया कि वह एक दिन पहले ही घर आया था और शराब के लिए घर में रखा टीवी बेचने की बात कर रहा था।पत्नी चांद कंवर ने टीवी बेचने का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान राजवीर ने पत्नी के साथ मारपीट भी की। बताया जा रहा है कि उसने पत्नी से जेल जाने की बात भी कही थी।

सो रही पत्नी को आग लगाने का आरोप

बताया गया कि शुक्रवार दोपहर चांद कंवर घर में सो रही थी। इसी दौरान आरोप है कि राजवीर सिंह ने उसे आग लगा दी। आग लगने के बाद महिला ने चीख-पुकार मचाई। कमरे में मौजूद 15 वर्षीय बेटी ने भी शोर सुना।महिला और बेटी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने महिला को बचाया और तत्काल नावां उप जिला अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया।

बेटी के सामने हुआ घटनाक्रम

घटना के समय महिला की 15 वर्षीय बेटी भी कमरे में सो रही थी। अचानक चीख-पुकार सुनकर वह जाग गई। इसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। महिला के झुलसने के बाद परिवार और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।पुलिस अब घटना के पीछे की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है। महिला के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला का जयपुर में उपचार कराया जा रहा है।पुलिस के अनुसार मामले में सामने आए आरोपों की जांच की जा रही है। घटना के कारणों, पति-पत्नी के बीच हुए विवाद और महिला को आग लगाने के आरोपों को लेकर पुलिस संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है।