×

बीकानेर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष पर हमला, वीडियो में देंखे टिकट नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप

 

राजस्थान के बीकानेर में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस के अंदर विवाद सामने आया है। बीकानेर शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष और पूर्व IPS अधिकारी मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मेघवाल का आरोप है कि पार्टी के ही कुछ कार्यकर्ताओं ने उन पर चांटे और मुक्कों से हमला किया।यह घटना बुधवार को उस समय हुई, जब मेघवाल वार्ड नंबर 50 से कांग्रेस प्रत्याशी नवरतन डागा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे।

स्वागत के बहाने बाहर बुलाकर किया हमला

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/6PaB2mCHEro?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/6PaB2mCHEro/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मदन गोपाल मेघवाल के अनुसार, कांग्रेस कार्यकर्ता मोहित अरोड़ा और उसके तीन साथियों ने उन्हें माला पहनाने और स्वागत करने के बहाने कार्यालय से बाहर बुलाया।आरोप है कि बाहर आते ही मोहित अरोड़ा ने उनसे सवाल किया कि “मुझे टिकट क्यों नहीं दिया?” इसके बाद चारों लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।मेघवाल ने बताया कि हमलावरों ने उनके साथ चांटे और मुक्के मारे। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया।

टिकट नहीं मिलने से नाराज था कार्यकर्ता

मदन गोपाल मेघवाल ने बताया कि मोहित अरोड़ा पिछले दो दिनों से उनके आसपास घूम रहा था। वह वार्ड नंबर 50 से कांग्रेस का टिकट मांग रहा था।उन्होंने कहा कि मंगलवार को जब मोहित पार्टी कार्यालय आया था, तब उन्होंने उसका स्वागत भी किया था और दुपट्टा पहनाया था।मेघवाल के मुताबिक, बुधवार को मोहित अपने कुछ साथियों के साथ वार्ड कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचा था। वह पीछे खड़े होकर कांग्रेस के समर्थन में नारे भी लगा रहा था।

मेघवाल बोले- कांग्रेस ने साबित किया कि गुंडों को टिकट नहीं देते

हमले के बाद मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि इस घटना से पार्टी ने साबित कर दिया है कि कांग्रेस गुंडागर्दी करने वालों को टिकट नहीं देती।उन्होंने आरोप लगाया कि हमला करने वाले लोग कांग्रेस कार्यकर्ता थे और टिकट नहीं मिलने की नाराजगी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

पुलिस में शिकायत की तैयारी

घटना के बाद मामले की जानकारी सामने आने पर पुलिस कार्रवाई की बात कही जा रही है। हालांकि, अभी तक इस मामले में दूसरे पक्ष की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस जिला अध्यक्ष के साथ हुई इस घटना ने पार्टी के अंदर चल रही नाराजगी को उजागर कर दिया है। अब देखना होगा कि पार्टी इस मामले में क्या कदम उठाती है और पुलिस जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।