☰
×

राजस्थान में तेज हुई शीतलहर, 5 जिलों में यलो अलर्ट: वीडियो में जाने रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक गिरा, अगले दो दिन बढ़ेगी सर्दी

 

राजस्थान में उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं का असर तेज होने लगा है। गुरुवार को सीकर, अजमेर, टोंक, बूंदी और कोटा जिलों सहित आसपास के इलाकों में सुबह और शाम शीतलहर चली। ठंडी हवाओं के कारण कई शहरों में रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे पहुंच गया है। इससे इन इलाकों में सर्दी का असर बढ़ गया है।मौसम विभाग ने अगले दो दिन इन क्षेत्रों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। इसके चलते 27 नवंबर को पांच जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में आए इस बदलाव के कारण सुबह और शाम लोगों को तेज ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

सीकर, अजमेर और कोटा में शीतलहर का असर

पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से साफ रहा। ज्यादातर इलाकों में धूप निकली। हालांकि, सीकर, टोंक, अजमेर, बूंदी और कोटा जिलों में सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलती रहीं। इन हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।अलवर, भरतपुर, सीकर और झुंझुनूं के उन इलाकों में सुबह हल्की धुंध देखने को मिली, जो दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा से सटे हुए हैं।

कई शहरों में दिन के तापमान में भी गिरावट

शीतलहर के असर से सीकर, श्रीगंगानगर, पिलानी, जयपुर और बाड़मेर समेत कई शहरों के दिन के तापमान में करीब 1 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल रही है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/sosN7g3F-wQ?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/sosN7g3F-wQ/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

अगले एक सप्ताह साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ शहरों में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। इससे रात के समय सर्दी और तेज महसूस होगी।वहीं, दिन में अच्छी धूप निकलने से लोगों को राहत मिलती रहेगी। सुबह और शाम ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का असर ज्यादा रहेगा, जबकि दोपहर में धूप के चलते मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रह सकता है। फिलहाल पांच जिलों में जारी यलो अलर्ट के बीच लोगों को सुबह और शाम ठंड से बचाव रखने की जरूरत है।