×

FIR वापसी समझौते पर CJP का सवाल, वीडियो में देंखे राजस्थान पुलिस पर छात्रों को परेशान करने का आरोप; कार्रवाई रोकने की मांग

 

NEET पेपर लीक के खिलाफ चले लंबे छात्र आंदोलन के बाद केस वापसी को लेकर हुए कथित समझौते पर अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सवाल उठाए हैं। संगठन ने राजस्थान पुलिस पर आंदोलन से जुड़े छात्रों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन को अपना रवैया सुधारने की चेतावनी दी है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/4Nojfa7M8i4?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/4Nojfa7M8i4/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने वीडियो संदेश जारी कर आरोप लगाया कि राजस्थान में आंदोलन से जुड़े छात्रों और संगठन के कार्यकर्ताओं के घरों पर पुलिस पहुंच रही है और उन्हें फोन कर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह उस समझौते की भावना के खिलाफ है, जिसमें प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की बात कही गई थी।आशुतोष रांका ने अपने बयान में कहा, "राजस्थान की हमारी कोर टीम के कुछ लोगों के घरों पर पुलिस लगातार पहुंच रही है। उन्हें कॉल करके परेशान किया जा रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि केंद्र सरकार के साथ जो लिखित समझौता हुआ था, उसे भी जल्द सार्वजनिक किया जाएगा।"

CJP का कहना है कि यदि आंदोलन खत्म कराने के लिए कोई लिखित सहमति बनी थी, तो उसकी पूरी तरह पालना होनी चाहिए। संगठन ने केंद्र सरकार से कथित समझौते की शर्तों को सार्वजनिक करने की भी मांग की है, ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके।गौरतलब है कि NEET पेपर लीक के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन में राजस्थान से बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए थे। जयपुर समेत राज्य के कई बड़े शहरों में भी छात्रों ने प्रदर्शन किए थे। जयपुर में जवाहर सर्किल पर CJP से जुड़े छात्रों ने कई दिनों तक धरना और प्रदर्शन किया था।

CJP का आरोप है कि राजस्थान पुलिस अब आंदोलन में शामिल छात्रों को अलग-अलग जिलों में चिह्नित कर उन्हें पूछताछ और अन्य माध्यमों से परेशान कर रही है। संगठन ने पुलिस कार्रवाई को रोकने की मांग की है।हालांकि, राजस्थान पुलिस की ओर से इन आरोपों पर अभी कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस की ओर से यदि कोई कार्रवाई की जा रही है तो उसका कारण और कानूनी आधार जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

NEET पेपर लीक मामले को लेकर शुरू हुआ छात्र आंदोलन पहले ही देशभर में चर्चा का विषय रहा है। अब केस वापसी और पुलिस कार्रवाई को लेकर उठे सवालों के बाद यह मुद्दा एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। आने वाले दिनों में केंद्र सरकार और राज्य पुलिस की ओर से इस मामले में क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।